फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity was cut off in many areas for nine hours, citizens faced problems

Saharanpur News: नौ घंटे गुल रही कई इलाकों की बिजली, नागरिकों ने झेली मुसीबत

Thu, 17 Oct 2024 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 17 Oct 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off in many areas for nine hours, citizens faced problems
सहारनपुर। महानगर के मंडी समिति बिजलीघर और क्षेत्र में पोल व तारों के मरम्मत कार्यों के लिए आठ घंटे शटडाउन लिया गया, लेकिन बिजली नौ घंटे बाद सुचारु हो सकी है। ऐसे में कई इलाकों की करीब 10 हजार की आबादी ने परेशानी झेली है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह नौ से शाम बजे तक मंडी समिति रोड स्थित बिजलीघर से शटडाउन लिया। बिजनेस प्लान के तहत मरम्मत कार्य हुआ। विभाग का दावा है कि निर्धारित समय काम पूरा कराकर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। नौ घंटे तक इंद्रा चौक, बरेलियों का मदरसा, मोहल्ला गोटेशाह, पीरवाली गली, मेहंदी सराय आदि क्षेत्रों की आपूर्ति बंद रहने से करीब 10 हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्रवासियों का कहना है कि नौ घंटे बाद बिजली आई है। लोगों के इनवर्टर बैटरे डाउन हो गए। इन क्षेत्रों में लकड़ी के कारखाने भी लगे हैं, जिनमें कार्य भी नहीं हो सका है। अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि समय से कार्य पूरा दिया गया है। वहीं, हकीकतनगर बिजलीघर से भी सुबह 11 से एक बजे तक शटडाउन लिया जाना था, लेकिन किसी कारणवश शटडाउन नहीं लिया गया और न ही कार्य हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed