फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity transformer of Purani Mandi blew up, four thousand people remained troubled

Saharanpur News: पुरानी मंडी का बिजली ट्रांसफार्मर फुंका, चार हजार लोग रहे परेशान

Sun, 14 Apr 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 14 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity transformer of Purani Mandi blew up, four thousand people remained troubled
सहारनपुर। अंबाला रोड बिजलीघर के पुरानी मंडी में रखा ट्रांसफार्मर फुंकने से चार हजार लोगों ने परेशानी झेली। फ्रिज में रखा सामान खराब हो गया। कर्मचारी ट्रांसफार्मर को ठीक करने में लगे रहे, लेकिन जब काम नहीं चला तो 24 घंटे बाद दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाकर आपूर्ति सुचारू की गई।
विज्ञापन

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला भी शुरू हो गया। शुक्रवार शाम करीब छह बजे अंबाला रोड बिजलीघर क्षेत्र के पुरानी मंडी में 630 केवी का ट्रांसफार्मर फूंक गया था। इसके बाद इससे जुड़े पुरानी मंडी, भैया बाग, सराय फैज अली, सराय हिसामुद्दीन, सराय गरीबा आदि मोहल्लों में पूरी रात और अगले दिन शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आई। बिजली नहीं आने से गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा। फ्रिज में रखा दूध, शीर आदि खराब हो गए। एसडीओ व अवर अभियंता ने ट्रांसफार्मर ठीक कराने में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद मंसूर बदर ने अधिशासी अभियंता को लोगों की दिक्कत बताई। दूसरा ट्रांसफार्मर लेने के लिए अधिकारी व कर्मचारी घुन्ना वर्कशॉप पहुंचे, लेकिन वहां ट्रासफार्मर नहीं मिला। इसके बाद लिंक रोड पर 66 केवी वर्कशॉप गए, जहां से 630 केवी ट्रांसफार्मर मिला। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई। इसके बाद ही लोगों को राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed