{"_id":"67bf66530b1a940a6106a296","slug":"electricity-supply-was-disrupted-for-12-hours-thousands-of-people-faced-problems-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-143546-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 12 घंटे विद्युत सप्लाई रही बाधित, हजारों की आबादी ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 12 घंटे विद्युत सप्लाई रही बाधित, हजारों की आबादी ने झेली परेशानी
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला रोड पर 33केवी फीडर के केबिल बाक्स में खऱाबी आने से दर्जन भर काॅलोनियों में बिजली गुल हो गई। विद्युत निगम के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद फॉल्ट को ठीक किया। सुबह के समय बिजली नहीं आने के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे 33केवी फीडर के केबिल बॉक्स में फाल्ट आने से अंबाला रोड और उसके आस-पास बसी काॅलोनियां, पुल कंबोहान, आनंद नगर, अशोक नगर, ढोली खाल, गुरुद्वारा रोड, नदीम कालोनी, जाटव नगर, दाऊसराय, कमेला कालोनी, मच्छीयारन आदि क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं आने के चलते पेयजल आपूर्ति गड़बड़ा गई।
लोगों को अपने दैनिक कार्यों को निपटाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि बिजली में फॉल्ट आने के चलते कई काॅलोनियों की विद्युत व्यवस्था ठप्प हो गई। इस संंबध में विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद विद्युत कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 12 घंटे बाद विद्युत व्यवस्था सुचारु हो पाई।