फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity supply of district hospital was disrupted for nine hours

Saharanpur News: नौ घंटे बाधित रही जिला अस्पताल की बिजली

Thu, 04 Jul 2024 03:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 04 Jul 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply of district hospital was disrupted for nine hours
सहारनपुर। बारिश की वजह से जंपर में फाल्ट होने से एसबीडी जिला अस्पताल की बिजली नौ घंटे बाधित रही। अस्पताल प्रबंधन ने जनरेटर चलाकर मरीजों को परेशानी नहीं होने दी, लेकिन एक्सरे कराने वाले मरीजों को चार घंटे इंतजार करना पड़ा। वहीं, धोबीघाट और कलसिया रोड पर ट्रांसफार्मर में फाल्ट हुआ। करीब एक घंटा कुछ इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

जनकनगर बिजलीघर से एसबीडी जिला अस्पताल विद्युत सप्लाई होती है। जिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रामानंद का कहना है कि आंबेडकर चौक और जिला अस्पताल के बीच जंपर में बुधवार की सुबह तीन बजे बारिश की वजह से फाल्ट हुआ। इससे दोपहर 12 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रही। बिना बिजली के पानी की भी दिक्कत हुई, जिसके चलते अस्पताल प्रबंधन ने जनरेटर चलवाकर आपूर्ति सुचारु कराई। एक्सरे कराने वाले मरीजों को सुबह आठ बजे से 12 बजे तक इंतजार करना पड़ा। क्योंकि, जनरेटर से एक्सरे मशीन नहीं चल पाती है। उन्होंने बताया कि आपूर्ति सुचारु होने पर 82 एक्सरे कराए गए। इसके साथ ही 54 मरीजों के अल्ट्रासाउंड भी हुए।
विज्ञापन

वहीं, जैन बाग बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला धोबीघाट और कलसिया रोड पर रखे ट्रांसफार्मर में बारिश की वजह से खराबी आई। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने दोनों ट्रांसफार्मरों को एक घंटे ठीक कराकर विद्युत सप्लाई सुचारु कराई। उपखंड अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार को बिजली के तारों पर पड़े पेड़ों की टहनियों हटाने का कार्य होना था, लेकिन बारिश की वजह कार्य नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विद्युत निगम जंपर में फाल्ट हुआ था। इससे नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही, लेकिन मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो दी गई है।
- डाॅ. रामानंद जिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक
----
जिला अस्पताल में लगे मीटरिंग क्यूविकल में फाल्ट हुआ था। जिला अस्पताल में विभाग की तरफ से बिजली के उपकरण लगे हैं, उनकी छतों के लिंटर कमजोर होने की वजह से पानी विद्युत उपकरणों पर गिरता है। इसको लेकर कई बार छतों को ठीक कराए जाने को पत्र भी लिखा गया है।
- संजीव यादव, उपखंड अधिकारी, जनकनगर बिजलीघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed