फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity stopped again in more than 15 colonies, people yearned for water

Saharanpur News: 15 से अधिक कॉलोनियों में फिर ठप रही बिजली, पानी के लिए तरसे लोग

Fri, 26 Jan 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 Jan 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity stopped again in more than 15 colonies, people yearned for water
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर हसनपुर चुंगी के पास भूमिगत केबल बदलने को लेकर फिर 15 से अधिक काॅलोनियों में बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली ठप होने से पानी का संकट भी गहरा गया। हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर महिलाओं की भीड़ लगी रही। करीब 12 घंटे तक लोगों में परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति में सुचारु हो पाई।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली रोड पर हसनपुर चुंगी के पास स्मार्ट सिटी काम के दौरान बिजली का भूमिगत केबल कट गया था। इसके बाद सुबह 11 बजे से लेकर रात 10:15 बजे तक आवास विकास बिजलीघर से जुड़ी काॅलोनियों में बिजली गुल हो गई थी। केबल ठीक करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रही। बार-बार बिजली जाने से निजात नहीं मिल पाई। बुधवार की रात करीब तीन बजे से बिजली आपूर्ति फिर पटरी से उतर गई।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने भूमिगत केबल को बदलना ठीक समझा और उसे बदलने का काम बृहस्पतिवार सुबह से शुरू कर दिया, जो करीब दोपहर दो बजे तक चला। इस दौरान आवास विकास, बापूजी नगर, पंत विहार, नवीन नगर, बसंत विहार, ऑफिसर काॅलोनी, शिवाजी नगर, राजौरी गार्डन, आंबेडकर नगर, जेवी जैन डिग्री कॉलेज, कमल काॅलोनी आदि में बिजली आपूर्ति ठप रही। हालत यह है कि बिजली नहीं आने से पानी की सप्लाई भी ठप हो गई। इससे आवास विकास काॅलोनी में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर भीड़ रही। इससे महिलाओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, अधिशासी अभियंता प्रथम अवधेश कुमार ने बताया कि हसनपुर चुंगी के भूमिगत केबल को बदला गया, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed