फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity poles broken by wind, supply stalled

सहारनपुर: हवा से टूटे बिजली के खंभे, ठप रही आपूर्ति

Sun, 12 Feb 2023 10:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 Feb 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Electricity poles broken by wind, supply stalled
सहारनपुर। जनपद में रविवार को हवा चलने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। महानगर में कमेला काॅलोनी समीप बिजली के चार खंभे टूट गए। जिसके चलते अंबाला रोड बिजलीघर से जुड़ी 20 से अधिक काॅलोनियों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली के खंभे जर्जर हो चुके हैं। हल्की सी हवा भी खंभे नहीं झेल पा रहे हैं। हालत यह है कि खंभे नीचे से गल तक चुके हैं। रविवार को दिनभर हवा चली। हवा चलने से महानगर में कमेला काॅलोनी के पास बिजली के चार खंभे टूट गए। जिसके बाद अंबाला रोड बिजलीघर से शाम पौने पांच बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पटेल नगर, सुभाष नगर, गुरुद्वारा रोड, आनंद नगर, पुरानी मंडी, पुल कम्बोह, दाउद सराय, ढोलीखाल, नदीम कालोनी, कमेला कालोनी, सराय हिसामुद्दीन, लोहानी सराय, लक्ष्मी नगर और गत्ता मिल आदि क्षेत्रों में बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद मंसूर बदर ने अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता को फोन कर बिजली समस्या से अवगत कराया। इसके बाद अंबाला रोड बिजलीघर की लाइन को निर्यात निगम बिजलीघर से जोड़ा गया, लेकिन उक्त क्षेत्रों के लोगों को कोई राहत नहीं मिली। हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां के अतिरिक्त महानगर की अन्य काॅलोनियों में भी दिनभर बिजली की आंख मिचौली चलती रही। तेज हवा चलने से देहात क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। अंबाला रोड बिजलीघर एसडीओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि कमेला काॅलोनी के पास तेज हवा चलने से चार खंभे टूटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed