फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity of Gajdinpur and Sondhebans has been closed for two days

दो दिन से बंद पड़ी है गाजदीनपुर और सोंधेबांस की बिजली

Fri, 12 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity of Gajdinpur and Sondhebans has been closed for two days
सहारनपुर, चिलकाना। हथिनी कुंड से यमुना में छोड़ा गया पानी कम हो गया है, लेकिन गांव सोंधेबांस तथा गाजदीनपुर का संपर्क अभी भी जिला मुख्यालय से कटा है। यहां के निवासियों को शाहजहांपुर से हरियाणा होते हुए अपने गांव पहुंचना पड़ रहा है। साथ ही इन दोनो गांवों की बिजली भी यमुना में खंभे तिरछे होने के कारण दो दिन से गुल है। ग्रामीण इसे अपने स्तर पर ठीक करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

यमुना के मध्य में तेज पानी होने के कारण आवागमन के लिए नाव का प्रयोग शुरू नहीं हो पाया है। यमुना में खड़े दो बिजली के खंभेे पानी के तेज बहाव के कारण झुक गए तथा उनके तार टूट गए, जिस कारण गांव सोंधेबास तथा गाजदीनपुर में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। बरसात में बिजली आपूर्ति शुरू करना कठिन काम है। नदी के किनारों के गांवों की खेती योग्य भूमि में कटाव होने से किसानों को नुकसान हुआ है। गाजदीनपुर के पूर्व प्रधान चौधरी संजय नंबरदार ने बताया कि यमुना में खडे़ दो खंभों के झुकने से उनके टूटे हुए तारों को ग्रामीण अपने स्तर से ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं। इस कार्य में गांव के युवक लगे हुए हैं। प्रशासन को नदी में खडे खंभों के बेस को मजबूत बनाना चाहिए ताकि खंबे पानी के तेज बहाव में न गिर सकें।
विज्ञापन

उधर निगम के एसडीओ लक्ष्मीकांत ने बताया कि यमुना में तेज पानी के कारण विद्युत निगम का स्टाफ खंभे ठीक करने नहीं पहुंच पाया था। ग्रामीण अपने स्तर से ठीक कर रहे हैं, यह उन्हें जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी ली जाएगी। जल्दी ही विभाग के कर्मचारी झुके खंभों तथा टूटे हुए तार को ठीक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed