फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electricity of 20 mohallas falling for more than 12 hours

12 घंटे गुल रही 20 मोहल्लों की बिजली, लोग हुए परेशान

Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity of 20 mohallas falling for more than 12 hours
रेलवे के कार्य के दौरान पेपर मिल बिजलीघर पर जेसीबी चलने से उखड़ी विद्युत निगम की केबल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पेपर मिल के समीप रेलवे लाइन पर चल रहे कार्य के दौरान जेसीबी से विद्युत निगम की केबल उखड़ गई। इससे 12 से घंटे से अधिक समय तक 20 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दरअसल, पेपर मिल बिजलीघर के समीप रेलवे ओवरब्रिज और मालगाड़ी के लिए अलग से रेलवे लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। विद्युत निगम के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार सुबह करीब नौ बजे रेलवे के कार्य के दौरान जेसीबी से बिजली की मुख्य केबल उखड़ गई। इससे रामनगर पठानपुरा, घंटाघर, खानआलपुरा, जनकनगर, बाजोरिया मार्ग, किशनपुरा, कोर्ट रोड, गोविंदनगर, टीचर्स कॉलोनी, जनकपुरी, मंदिर वाली गली समेत 20 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। पूरे दिन विद्युत कर्मचारी मरम्मत में जुटे रहे। देर रात नौ बजे तक भी बिजली गुल रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम के कंट्रोल रूम से बताया गया कि जेसीबी से केबल उखड़ गई थी। जिसे देर रात तक सुचारु करा दिया जाएगा। इस संबंध में रेलवे के उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा रहा है। इसमें रेलवे कार्य में लगी कार्यदायी संस्था की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed