{"_id":"69efbe9ff44c07863d010cb2","slug":"electricity-contract-worker-and-laborer-die-in-two-road-accidents-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-174260-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो सड़क हादसों मेें विद्युत संविदाकर्मी और मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो सड़क हादसों मेें विद्युत संविदाकर्मी और मजदूर की मौत
Tue, 28 Apr 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना/तीतरों। पठेड़ में रविवार रात विद्युत उपखंड के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव निवासी विद्युत संविदाकर्मी विकास शर्मा उर्फ मोनू (36) की मौत हो गई। वहीं, तीतरों में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर गांव धानवा निवासी विजयपाल (55) की मौत हो गई।
पहले हादसे का शिकार बने विकास पठेड़ बिजलीघर पर डयूटी के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे। बिजलीघर से कुछ ही दूरी पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े तथा स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। घायल को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विकास शर्मा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि विकास परिवार में कमाने वाले इकलौते सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, 12 और 10 साल के दो बेटे हैं।
दूसरे हादसे का शिकार बने गांव धानवा निवासी विजयपाल रादौर से मजदूरी करके लौट रहा था। सामने से आ रहे तेज गति वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे सीएचसी गंगोह में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गये। दुर्घटना के बाद में बड़ी संख्या में लोग तीतरों कोतवाली पहुंचे तथा वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक के बेटे कर्ण ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। विजयपाल की पत्नी काफी समय से गंभीर बीमारी के चलते कोमा में है, जिसकी देखभाल भी वही करता था।