{"_id":"5f343e598ebc3e3cf439787d","slug":"electricity-consumers-created-a-ruckus-at-the-power-house-saharanpur-news-mrt4959753146","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर किया हंगामा
विज्ञापन
हकीकतनगर स्थित बिजलीघर पर हंगामा करते उपभोक्ता।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्मार्ट मीटर लगने के बाद आपूर्ति बाधित होने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। शहर के कुछ क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने और उसके बाद से सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति न होने पर उपभोक्ताओं ने बुधवार रात हकीकतनगर स्थित बिजलीघर पर काफी देर तक हंगामा किया। इसके बाद घंटाघर स्थित बिजलीघर पहुंचकर रोष जताया।
विद्युत उपभोक्ता विजय कुमार, राहुल कुमार, रामलाल, भूरा सहित अन्य ने कहा कि विद्युत निगम की ओर से कहा गया था कि जब स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे तो बिजली बिलों की गड़बड़ी दूर होगी और व्यवस्था में सुधार होगा। मगर हकीकत नगर, आवास विकास सहित अन्य क्षेत्रों में मीटर लगने के बाद विद्युत आपूर्ति ही बाधित हो रही है। मेन लाइन से मीटर तक ही बिजली पहुंच रही है। आगे सप्लाई बाधित हो रही है। उन्होंने गड़बड़ी वाले मीटर लगाने और लापरवाही का आरोप लगाया। इस बारे में नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि कुछ ही स्मार्ट मीटर ऐसे हैं जहां यह तकनीकी समस्या आई है। यह लखनऊ स्तर पर ही तकनीकी टीम ठीक करेगी। उन्होंने बताया कि ऑटो डिस्कनेक्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। यह समस्या अन्य जिलों में भी है। इसे जल्द दूर कराया जाएगा।