{"_id":"6463b5127e8e7dc5750bec12","slug":"electrician-got-heart-attack-after-engineers-rebuke-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-2594-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अभियंता की फटकार के बाद बिजलीकर्मी को आया हार्ट अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अभियंता की फटकार के बाद बिजलीकर्मी को आया हार्ट अटैक
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। बिजली बिल जमा कर रहे कर्मचारी को अनियमितता मिलने पर निरीक्षण को पहुंचे अधिशासी अभियंता ने फटकार लगाते हुए निलंबित करने की चेतावनी दी। अधिशासी अभियंता के जाने के बाद बिजलीकर्मी को हार्ट अटैक आ गया, जिसे उपचार के लिए सहारनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को गांव जानखेड़ा में बिजलीकर्मी रजनीश विद्युत बिल जमा कर रहे थे। इसी दौरान अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव जानखेड़ा विद्युत केंद्र पर पहुंचे और उनके कार्य की जांच की। बताया जाता है कि कुछ अनियमितता मिली। इस पर अधिकारी ने रजनीश को निलंबित करने की चेतावनी देकर चले गए। थोड़ी देर बाद अचानक रजनीश कुर्सी से चक्कर खाकर नीचे गिर गया जिसके बाद उस साथी कर्मचारियों ने सीएचसी रामपुर मनिहारान भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने हार्ट अटैक आने की बात कहते हुए सहारनपुर रैफर कर दिया। परिजन रजनीश का उपचार सहारनपुर के एक प्राइवेट चिकित्सालय में करा रहे हैं।
उधर अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार यादव ने बताया कि वे राजस्व समीक्षा करने गए थे। जो भी हुआ उनके आने के बाद हुआ होगा।