फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electric city bus service will start in metropolis

Saharanpur News: महानगर में शुरू होगी इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा

Tue, 04 Apr 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 04 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Electric city bus service will start in metropolis
मानकमऊ रोडवेज बस अड्डा
सहारनपुर। महानगर में अगले छह महीने में सिटी बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि बसें इलेक्ट्रिक होने के साथ ही एसी भी होंगी। बस सेवा के प्रस्ताव को शासन से पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। चार्जिंग स्टेशन तैयार होते ही लखनऊ स्तर से बसें खरीदकर यहां भेजी जाएंगी। चार्जिंग स्टेशन के लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने मानकमऊ में जगह चिह्नित की है, जिसके टेंडर की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। चार्जिंग स्टेशन पर 16 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

सिटी बस सेवा के लिए नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने पहल की थी। उन्होंने राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उनको बसों के मार्ग निर्धारित करने को कहा था। मार्ग निर्धारित होने के बाद लखनऊ में हुई बैठक में भी नगर आयुक्त ने प्रस्ताव रखा था, जिसे स्वीकृति दे दी गई थी, लेकिन तय हुआ था कि चूंकि बसें इलेक्ट्रिक होंगी तो पहले उनके लिए चार्जिंग सेंटर तैयार किए जाएं।
विज्ञापन

गत 21 फरवरी को हुई स्मार्ट सिटी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में मानकमऊ में चार्जिंग स्टेशन बनाने को स्वीकृति दी गई थी। जिसके टेंडर की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। प्रयास यही है कि अगले छह महीने के भीतर चार्जिंग स्टेशन तैयार कर सेवा शुरू कर दी जाए। उन्होंने बताया कि चार्जिंग स्टेशन पर एक साथ 25 बसें चार्ज की जा सकेंगी, जबकि 40 बसें खड़ी करने की क्षमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर कम होगा प्रदूषण

महानगर में चलने वाली सिटी बसें इलेक्ट्रिक और एसी सुविधा से लैस होंगी। इलेक्ट्रिक होने का फायदा यह होगा कि यह इकोफ्रेंडली होंगी। यानी पर्यावरण को इनसे किसी प्रकार के प्रदूषण का खतरा नहीं होगा। बसों के स्टाॅपेज हर 500 मीटर से एक किलोमीटर के दायरे में होंगे, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को सेवा का लाभ मिल सके।

निर्धारित किए गए मार्ग

-घंटाघर से वाया कोर्ट रोड, हसनपुर चुंगी, कांशीराम कॉलोनी को होते हुए रामपुर मनिहारान।

-घंटाघर से वाया गागलहेड़ी छुटमलपुर।

-घंटाघर से वाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, सरसावा होते हुए यमुना ब्रिज।

-घंटाघर से वाया मानकमऊ होते हुए नकुड़

-घंटाघर से वाया कलसिया होते हुए बेहट।

-घंटाघर से मां शाकंभरी विश्वविद्यालय पुवांरका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed