फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electric cables hanging on the roads inviting accidents

सहारनपुर: हादसों को बुलावा दे रहे सड़कों पर झूलते विद्युत केबल

Sun, 12 Feb 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Electric cables hanging on the roads inviting accidents
प्रीत कॉलोनी में पांवधोई नदी के पुल पर लटके विद्युत केबिल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर की प्रीत कॉलोनी और श्यामनगर कॉलोनी में विद्युत केबल सड़कों और गलियों में झूल रहे हैं। कई जगह नंगे केबल जमीन से मात्र तीन से चार फीट ऊपर लटके हैं। ये कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। हैरत की बात यह है कि कॉलोनी में खंभे लगे हैं, लेकिन उन पर तार नहीं खींचे गए हैं। ऐसे में लोगों को खंभों से 100 से 200 मीटर दूर अपने घरों तक केबल बल्लियों के सहारे ले जाने पड़ रहे हैं।
पुराना कलसिया रोड पर पांवधोई नदी से पहले प्रीत विहार कॉलोनी है। यह करीब दस साल पुरानी है। यहां आबादी बस चुकी है, लेकिन बिजली की लाइनें कॉलोनी के भीतर तक नहीं पहुंची हैं। लाइन कॉलोनी के बाहर तक है। ऐसे में अंदर गलियों में बसे लोगों को 100 से 200 मीटर दूर लगे खंभे से केबल घरों तक खींचने पड़ रहे हैं। यह केबल गलियों से टर्न लेते हुए बल्लियों के सहारे घरों तक पहुंच रहे हैं। कॉलोनी के बीच में पांवधोई नदी पर बने पुल के ठीक ऊपर केबल का गुच्छा, जिसमें 20 से 30 केबल होंगे झूल रहा है। जिस कारण पुल से गुजरने वाले लोगों को भी खतरा है।
विज्ञापन

इसके बाद केबल गलियों से होते हुए घरों तक ले जाए गए हैं। गलियों में भी केबिल इसी तरह लटके हैं। ऐसा नहीं है कि कॉलोनी में खंभे नहीं हैं। कुछ समय पहले सीमेंट के खंभे लगाए गए थे, लेकिन विद्युत लाइन नहीं खींची गई है। शकलापुरी मार्ग स्थित श्यामनगर कॉलोनी में भी खंभे नहीं होने से केबल खींचे गए हैं। स्थानीय लोग कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन समस्या और गहरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की बात
कॉलोनीवासी मुजफ्फर ने बताया कि गलियों में लटके केबल जगह-जगह से नंगे हैं। इनसे हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइन घरों से काफी दूर है। जिस कारण केल घरों तक ले जाने के लिए बल्लियां लगाई हैं।

मोहम्मद शहजाद का कहना है कि सरकारी विभाग कॉलोनी की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। सभी के पास कनेक्शन हैं, लेकिन विद्युत निगम घरों तक लाइन नहीं पहुंचा रहा है। ऐसे में लंबी दूरी के कारण केबल लटके हैं।


प्रीत विहार और श्याम नगर कॉलोनी में केबल लटके होने का मामला संज्ञान में नहीं है। टीम भेजकर दोनों कॉलोनियों की स्थिति देखी जाएगी। खंभों की जरूरत गंभीर समस्या है। इसके निस्तारण के लिए जो भी संभव होगा प्रयास किया जाएगा।-संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता (शहरी) विद्युत निगम

प्रीत कॉलोनी में पांवधोई नदी के पुल पर लटके विद्युत केबिल।

प्रीत कॉलोनी में पांवधोई नदी के पुल पर लटके विद्युत केबिल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed