फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   election highlights saharanpur

Saharanpur News: चुनावी झलकियां सहारनपुर

Thu, 04 May 2023 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
election highlights saharanpur
महिला कर्मियों की शिथिलता पर किया हंगामा
विज्ञापन

तीतरों। तीतरों में आदर्श पिंक बूथ पर तैनात महिला कर्मचारियों पर कार्य में शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए मतदाताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझा बुझा कर उन्हें शांत किया। फिरोज, रिजवान, साजमा, मेहरजमा, नौशाद, फतेहयाब, जावेद आदि का आरोप था कि सुबह से बूथ पर वह लोग कतारों में लगकर खड़े हैं। वृद्ध व बीमार मतदाताओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मतदाताओं ने इस संबंध में फोन पर एसडीएम नकुड़ दीपक कुमार से भी अपनी शिकायत दर्ज कराई।

-------------------


नगर निकाय चुनाव में राज्य मंत्री जसवंत सिंह ने डाला पहली बार वोट
रामपुर मनिहारान। नगर पंचायत रामपुर मनिहारान के सीमा विस्तार के बाद शामिल हुई कॉलोनियों के मतदाताओं ने पहली बार नगर निकाय में अपने मत का प्रयोग किया। इसमें प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने भी अपने परिवार के संग पहली बार नगर निकाय चुनाव में नगर के जैन इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर पहुंच अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर निकाय में सीमा विस्तार के बाद कॉलोनियों को शामिल किया गया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री धन्यवाद के पात्र हैं। अब इन कॉलोनियों में भरपूर विकास होगा।
विज्ञापन


------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की रस्म छोड़ दूल्हे ने किया मतदान

फोटो समाचार
अंबेहटा। कस्बे के मोहल्ला झाबरी निवासी श्याम सुंदर गुप्ता के पुत्र विशाल गुप्ता की बृहस्पतिवार की रात को कस्बे के एक बैंक्वेट हाल में शादी है। झबरेड़ा से लड़की वाले अंबेहटा ही आ रहे हैं। मतदान के दिन उनके घर पर हल्दी की रस्म चल रही थी। विशाल गुप्ता ने रस्म को बीच में छोड़ कर अपने संवैधानिक दायित्व को निभाते हुए बूथ पर पहुंच मतदान किया। विशाल गुप्ता ने बताया कि मतदान लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। इसलिए उनके शादी की रस्म छोड़कर मतदान को प्राथमिकता दी।


----------------------------

पिता की मौत पर भी ड्यूटी पर तैनात रहा होमगार्ड

चिलकाना। निकाय चुनाव में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पिता की मृत्यु की सूचना के बाद भी ड्यूटी करता रहा। नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में निकाय चुनाव के लिए ड्यूटी पर पहुंचे नागल थाने पर तैनात होमगार्ड विक्रम सिंह निवासी जोला डिंडोली ड्यूटी कर रहा था कि अचानक उनके पिता विजयपाल 65 की हृदय गति रुकने से मौत की खबर मिली। होमगार्ड अपने पिता की मौत की सूचना के बाद भी अपनी ड्यूटी करता रहा। अधिकारियों से अंतिम संस्कार में जाने की अनुमति लेकर अपने पिता को मुखाग्नि देकर तुरंत लौट आया। होमगार्ड ने बताया कि उनकी ड्यूटी भी जरूरी थी। यह संस्कार उन्हें अपने पिता से ही मिले थे।

------------------------------

फर्जी मतदान में आठ को पकड़ा
नानौता। फर्जी मतदान करने का प्रयास कर रहे मतदाताओं पर पुलिस की कड़ी नजर रही, जिसके चलते पुलिस द्वारा नगर के अलग-अलग मतदान केंद्रों से पांच युवतियों और आठ युवकों को फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़े गए। पकड़े गए सभी लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई। पकड़े गए फर्जी मतदाताओं के पास स्केनर से बनाए गए आधार कार्ड बरामद हुए। मतदान के दौरान इस्लामिया इंटर कॉलेज में एक बूथ पर एजेंटों की बीच कहासुनी पर एसडीएम संगीता राघव द्वारा सभी एजेंटों को कुछ देर के लिए मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया गया। चुनाव प्रेक्षक ने भी मतदान केंद्र का दौरा कर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed