{"_id":"5894c8104f1c1bf340e8149f","slug":"election-code-of-conduct-would-be-smashed-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आचार संहिता तोड़ी तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आचार संहिता तोड़ी तो होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गंगोह में निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कोतवाली में बैठक हुई। इसमें निर्वाचन कार्य में जुटे कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में गंगोह विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार केवल तीन गाड़ियां ही प्रत्याशी के साथ चल सकेंगी। दस बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जा सकता।
उन्होंने मतदान कार्य में लगे जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रत्याशियों के कार्यालयों में जाकर शराब और खानपान सहित तमाम बातों की जांच करने और खामियां पाये जाने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा सरकारी स्थलों पर होर्डिंग-पोस्टर न लगाने, निजी संपत्ति पर भी बिना सहमति के झंडा और बैनर न लगाने के साथ ही बीएलओ को समय रहते शत प्रतिशत मतदाता स्लिप मतदाताओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
एएसपी सुरेंद्र कुमार ने विधानसभा अंतर्गत आने वाले तमाम थानों की पुलिस को असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने और मतदाताओं को संरक्षण देने के निर्देश दिए। बैठक में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के अलावा तमाम थानाध्यक्ष, अध्यापक और सुपरवाइजर मौजूद रहे।