फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Election campaign will end at 6 pm today

आज शाम छह बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार

Fri, 11 Feb 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Election campaign will end at 6 pm today
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जनपद में होने वाले मतदान में शनिवार शाम शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार नहीं कर पाएगा। जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होना है। यहां पर 71 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

जनपद में मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान के लिए जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस से पोलिंग पार्टियां 13 फरवरी को रवाना होंगी। जिले में 71 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। दूसरे चरण में जनपद में 14 फरवरी सोमवार को मतदान होना है। उप निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो जाता है। इसलिए जनपद में शनिवार को शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आज मतदान करेंगे छोटी गाड़ियों के ड्राइवर
सहारनपुर। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ियों पर तैनात ड्राइवर शनिवार को पुलिस लाइन में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करेंगे। उप निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी ने बताया कि इसके लिए पुलिस लाइन में बूथ बनाया जाएगा, जबकि बड़ी गाड़ियों के ड्राइवर एवं कंडक्टर 13 फरवरी को पोलिंग पार्टी रवाना होने वाले दिन सेंट्रल वेयरहाउस पर बनाए गए पोलिंग बूथ पर पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5643 बढ़े मतदाता
सहारनपुर। मतदान पुनरीक्षण अभियान के बाद से अब तक जनपद में 5643 मतदाता बढे़ हैं। इन्होंने पांच जनवरी तक चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद आवेदन किया था। अब जनपद में 14 फरवरी को होने वाले मतदान में 2586029 मतदाता भागेदारी करेंगे। इसके अलावा मतदेय स्थलों की संख्या बढ़कर अब 2957 हो गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए 1308 मतदान केंद्र और 2957 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। 1478 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed