फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Election campaign ends, polling parties will leave today

चुनाव प्रचार थमा, आज पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

Sun, 13 Feb 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Election campaign ends, polling parties will leave today
पुलिस लाइन में चुनावी ड्यूटी के लिए लाए गए वाहन और बीच में खड़ा हेलीकॉप्टर। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार शनिवार शाम थम गया। जनपद में मतदान 14 फरवरी को होगा। मतदान कराने के लिए 2957 पोलिंग पार्टियां रविवार यानि आज सेंट्रल वेयर हाउस परिसर से मतदेय स्थलों के लिए रवाना होंगी। जनपद की सभी सातों सीटों के लिए 1308 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को होने वाले मतदान के लिए रविवार को सीडब्लूसी परिसर से पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को ईवीएम से लेकर चुनाव संबंधी सभी सामग्री दी जाएगी। जिसके बाद वे शाम तक संबंधित मतदेय स्थल पर पहुंच जाएंगे। एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी के साथ ही मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय शामिल रहेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर पोलिंग पार्टियों को ईवीएम सहित चुनाव संबंधी अन्य सामग्री सौंपेंगे। पोलिंग पार्टियों को मतदान के बाद यहीं आकर ईवीएम को जमा करनी होगी।
विज्ञापन

586 अतिरिक्त दी जाएगी ईवीएम
जनपद की सात विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए 2957 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन पर वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियों को 2957 ईवीएम और वीपीपैट दी जाएगी। इसके अलावा 586 ईवीएम अतिरिक्त रहेंगी। इससे किसी भी ईवीएम के खराब होने की स्थिति में उसके स्थान पर दूसरी ईवीएम को रिप्लेस किया जा सकेगा। जिससे मतदान कार्य प्रभावित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिए जाएंगे मास्क एवं सैनिटाइजर
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी पोलिंग पार्टियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा। इसके लिए उन्हें मास्क, दस्ताने, फेसशील्ड और सैनिटाइजर से लेकर कोरोना से बचाव के लिए अन्य सामग्री भी दी जाएगी।

लगेंगी 654 बसें और 772 कारें
जनपद में मतदान कर्मचारियों को मतदेय स्थल पर पहुंचाने के लिए 654 बसें लगाई जाएंगी। इसके अलावा 772 कार भी इस कार्य में लगेंगी। इसमें वाहन चालकों और क्लीनर की ड्यूटी उनके मतदेय स्थल के आसपास के क्षेत्र में लगायी जाएगी। जिससे वे पोलिंग पार्टियों को उनके मतदान केंद्र पर पहुंचाकर अपने मतदेय स्थल पर जाकर मतदान कर सकें।
जनपद में मतदान केंद्र एवं मतदाता
विधानसभा ------ मतदान केंद्र ---- मतदेय स्थल ---- मतदाता
बेहट -------------- 216 --------------- 439 ------------ 372079
नकुड ------------- 225 ---------------- 421 ------------ 354943
सहारनपुर नगर -- 109 ---------------- 481 ------------ 443376
सहारनपुर -------- 190 ---------------- 397 ------------ 359150
देवबंद ------------- 177 ---------------- 401 ----------- 348070
रामपुर मनिहारान -- 179 -------------- 365 ----------- 323068
गंगोह --------------- 212 -------------- 453 ----------- 385343
योग ---------------- 1308 ------------- 2957 --------- 2586029
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed