फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Election 2022: High court bench needed in western UP, security and pension of advocates are major issues

चुनावी शोर: पश्चिमी यूपी में चाहिए हाईकोर्ट बेंच, अधिवक्ताओं की सुरक्षा और पेंशन हैं प्रमुख मुद्दे

Sun, 16 Jan 2022 03:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Jan 2022 03:46 PM IST
सार

अधिवक्ता राव इकबाल अहमद का कहना है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना, अधिवक्ताओं के लिए पेंशन तथा निशुल्क मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराना प्रमुख मुद्दा हैं। जो भी प्रत्याशी या राजनीतिक दल इन्हें मुखर होकर विधानसभा में उठाने का भरोसा दिलाएगा, उनका वोट उसी को जाएगा।

विज्ञापन
Election 2022: High court bench needed in western UP, security and pension of advocates are major issues
यूपी चुनाव इतिहास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिजा में चुनावी शोर घुल चुका है। अधिकतर राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में मतदाताओं के बीच दल और चुनावी मुद्दों को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है। अधिवक्ताओं से जब उनके मुद्दों के बारे में बात की गई तो पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बेंच, तहसील स्तर पर दीवानी न्यायालयों की स्थापना, अधिवक्ताओं के लिए पेंशन, दुर्घटना में मौत पर आर्थिक मदद को एजेंडे में रखने वाले दलों को प्राथमिकता सामने आई।
विज्ञापन

 
सहारनपुर बेहट बार एसोसिएशन के महासचिव मुकेश कुमार सैनी का कहना है कि प्रदेश में ऐसी सरकार बननी चाहिए जो धर्म एवं जाति से ऊपर उठकर विकास के लिए काम करे। राजनीतिक दलों के एजेंडे में पश्चिमी उत्तरप्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना होनी चाहिए, जिससे जनता को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिलेगा। अधिवक्ताओं के हितों की पैरवी करने वाले दल को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


नानौता निवासी अधिवक्ता राव इकबाल अहमद का कहना है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना, अधिवक्ताओं के हितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के साथ ही साठ वर्ष से अधिक उम्र के अधिवक्ताओं के लिए पेंशन तथा निशुल्क मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराना प्रमुख मुद्दा हैं। जो भी प्रत्याशी या राजनीतिक दल इन्हें मुखर होकर विधानसभा में उठाने का भरोसा दिलाएगा, उनका वोट उसी को जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अभय सैनी का कहना है कि पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना हो। जिला मुख्यालय पर प्रेक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं में से भी जजों की नियुक्ति की जाए। तहसील स्तर पर दीवानी न्यायालयों की स्थापना की जाए। अधिवक्ता सुरक्षा कानून भी प्रदेश में लागू होना चाहिए। नए अधिवक्ताओं को चैंबर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

गंगोह के अधिवक्ता चौधरी नसीम का कहना है कि दुर्घटना में मौत पर बीस लाख रुपये का मुआवजा उपलब्ध कराने के साथ ही साठ वर्ष की आयु पूरी होने पर पेंशन का प्रावधान किया जाए। उनका कहना था कि पश्चिमी यूपी में बेंच की स्थापना इस चुनाव में अधिवक्ताओं का प्रमुख मुद्दा रहेगा।

जिला सत्र न्यायालय सहारनपुर में अधिवक्ता सरसावा निवासी अमन शर्मा का कहना है कि आमजन हो अथवा कोई विशिष्ट व्यक्ति, सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जिस पर प्रदेश सरकार खरी उतरी है।

हालांकि न्यायालय में अपराधियों द्वारा वारदातों के अनेक मामले सामने आए हैं, जो चिंता का विषय है। सरकार को न्यायालयों की सुरक्षा पर और अधिक ध्यान देना चाहिए। सरकार से अपेक्षा है कि जल्दी पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच की स्थापना हो जिससे अधिवक्ताओं के साथ आमजन को भी न्याय सुलभ एवं कम खर्च में मिलने का रास्ता साफ हो।

देवबंद के युवा अधिवक्ता कपिल राणा का कहना है कि वह ऐसे दल को वोट देंगे, जो युवाओं के हित के लिए कार्य करे तथा युवा अधिवक्ता को उसकी वकालत के संघर्ष के दिनों में मासिक भत्ता दे। कहा कि अदालतों में सुरक्षित माहौल, पर्याप्त संख्या में जजों की नियुक्ति और तहसील स्तर पर दीवानी न्यायालयों की स्थापना प्रमुख मुद्दे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed