फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Elderly servant strangled to death, sensation

बुजुर्ग सेवादार की गला घोंटकर हत्या, सनसनी

Wed, 13 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Elderly servant strangled to death, sensation
रामपुर मनिहारन ग्राम इस्लाम नगर मजाहर के सेवादार की हत्या के बाद जांच करते पुलिस कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान/सहारनपुर। गांव इस्लामनगर में एक पीर मजार के सेवादार का शव उसकी झोपड़ी में पड़ा मिला। गर्दन पर चारपाई की रस्सी बंधी हुई थी और शरीर पर कई जगह धारदार हथियारों के निशान भी मिले। रामपुर मनिहारान पुलिस सहित एसपी सिटी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली रामपुर मनिहारान के गांव इस्लामनगर में रामपुर मनिहारान रोड पर बड़ वाले पीर मजार के पास 70 वर्षीय गफूर पुत्र मंगत झोपड़ी बनाकर रहता था। वह पीर मजार की देखभाल भी करता है। मंगलवार की सुबह जब गफूर का फोन नहीं उठा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो गफूर का शव चारपाई पर पड़ा था और उसके गले पर चारपाई की रस्सी बंधी हुई थी। इसके साथ शरीर पर कई जगह धारदार हथियारों के निशान भी मिले। पता लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। छानबीन में सामने आया कि गला घोंटकर गफूर की हत्या की गई। एसपी सिटी राजेश कुमार ने भी मौका-मुुआयना कर जांच की। इसके पश्चात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी सिटी ने बताया कि गफूर पिछले 30 वर्षों से बड़ वाले पीर मजार की सेवा कर रहा था और वहीं झोपड़ी बनाकर अकेला रहता था। वारदात के खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया है। पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़कर घटना का खुलासा कर देगी। मृतक परिवार के सदस्य शहीद अहमद की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटनास्थल के आसपास रामपुर मनिहारान मार्ग पर स्थित दुकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस ने देखी है, जिसके आधार आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed