{"_id":"63123fc6376167347a46a292","slug":"elder-brother-killed-in-engine-removal-dispute-saharanpur-news-mrt603590544","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन हटाने के विवाद में बड़े भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन हटाने के विवाद में बड़े भाई की हत्या
विज्ञापन
पु लिस गिरफ्त में भाई की हत्या का आरोपी राजकुमार
- फोटो : DEVBAND
देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग (सहारनपुर)। घ्याना गांव में इंजन हटाने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य नामजद फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस टीम बनाई गई है।
देवबंद कोतवाली के गांव घ्याना निवासी नंदकिशोर (50) और राजकुमार दोनों सगे भाई हैं। इनमें कुछ दिनों से बंटवारे में हिस्से में आई जमीन में रखे चारा काटने की मशीन में लगे इंजन को हटाए जाने को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की देर रात्रि इसी को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। छोटे भाई राजकुमार ने बेटे संजय और अंकित के साथ मिलकर नंद किशोर पर धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर देवबंद ने बताया कि मृतक की पत्नी रानी की तहरीर पर राजकुमार, संजय, अंकित और सुलेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
साझे में राजकुमार की जगह पर रखा था इंजन
देवबंद। घ्याना में जिस इंजन को हटाने को लेकर भाइयों के बीच विवाद में एक भाई की जान गई है वह साझे का था। जिसमें दोनों भाई पशुओं का चारा काटते थे। यह इंजन राजकुमार के यहां लगा हुआ था। वहीं पर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सिर में डंडा लगने से नंदकिशोर गंभीर रुप से घायल हुआ और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक नंदकिशोर (फाइल फोटो)- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन