फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Egg sellers raid here

अंडा विक्रेताओं के यहां छापे

Sat, 31 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 31 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Egg sellers raid here
छापा मारती खाद्य सुरक्षा की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में शासन के आदेश पर चाइनीज एवं नकली अंडे की बिक्री की आशंका में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर में कोर्ट रोड एवं घंटाघर पर अंडा बेचने वाली दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन


छापे से अंडा बेचने वाले दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम ने दो दुकानों से अंडों के चार सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे। शासन ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को शहर में चाइनीज एवं केमिकल निर्मित नकली अंडे होने की आशंका को देखते हुए रोकथाम के आदेश दिए थे।  
विज्ञापन


शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने पहले कोर्ट रोड स्थित हरीश एग स्टोर पर छापा मारा। छापा लगते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने हरीश एग स्टोर से देसी अंडे का एक सैंपल एवं एक सफेद अंडे का सैंपल लिया। इसके बाद टीम ने घंटाघर रोड स्थित चरनजीत सिंह खुराना के राजा एग स्टोर पर छापा मारा।

टीम के छापा लगाते ही आसपास के खाद्य विक्रेताओं में खलबली मच गई। दुकानदारों ने अपना सामान हटा दिया। टीम ने राजा एग स्टोर से भी अलग-अलग दो अंडे नमूने के तौर पर लिए। टीम ने चारों अंडों को सील कर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला के लिए भेज दिया।


अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ आढ़तियों एवं बड़े विक्रेताओं के बारे में भी जानकारी मिली है। उनके यहां भी छापामारी की जाएगी। इसके अलावा देहात क्षेत्रों एवं कस्बों में हो बिक रहे अंडों की भी जांच की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार, संजीत कुमार, विशाल गुप्ता, इंदल यादव, राहुल शुक्ला आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed