{"_id":"607730408ebc3ece7a78403c","slug":"education-will-make-baba-saheb-s-dream-come-true-yashpal-saharanpur-news-mrt534490152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से साकार होगा बाबा साहब का सपना : यशपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से साकार होगा बाबा साहब का सपना : यशपाल
विज्ञापन
सहारनपुर। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130 वीं जयंती पर औजपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा साहब के अनुयायियों ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को श्रृद्धांजलि दी।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ नेता यशपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहब किसी एक जाति या वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे देश के नेता हैं। उनकी महानता को केवल भारत नहीं, बल्कि पूरी दुनिया मानती है। दलित समाज खासकर युवाओं को चाहिए कि वह उच्च शिक्षित बनकर समाज को संगठित करें और देश और समाज की बेहतरी के लिए संघर्ष करें। कुरीतियों और बुरी आदतें हैं समाज को वह भी त्यागनी होंगी। केवल नारे लगाने से बाबा साहब का सपना साकार नहीं हो सकता। इस मौके पर रमेश कुमार, ओमप्रकाश, सत्यपाल, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, नथलूराम, मुकंदा राम, लक्ष्यदीप सिंह, हर्षित सिंह, छाया सिंह, निधि सिंह, निशि सिंह, सृष्टि सिंह आदि मौजूद रहीं।
वार्ड 39 में भी मनाई गई जयंती
शहर के वार्ड 39 में डॉ. बीआर आंबेडकर जन एवं समाज कल्याण समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पार्षद प्रदीप उपाध्याय रहे। वक्ताओं ने बाबा साहब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की अपील की। इस मौके पर समिति अध्यक्ष नत्थूराम, रोशनलाल, बलजीत सिंह, हंसराज, राजकुमार, सुदेश, विजयपाल, मनोज, राजेश आदि मौजूद रहे।