फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Education Freedom Force started indefinite strike

एजूकेशन फ्रीडम फोर्स ने शुरू किया बेमियादी धरना

Sun, 23 Aug 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Education Freedom Force started indefinite strike
हकीकत नगर में धरना स्थल पर धरना देते एजुकेशन फ्रीडम फोर्स के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सभी भारतीय नागरिकों को एक समान और निशुल्क शिक्षा दिलाने के लिए कानून बनाने की मांग को एजूकेशन फ्रीडम फोर्स ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का कहना है कि 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ही छात्रवृत्ति मिलेगी, जो कि सरासर गलत है। उन्होंने सभी छात्रों को छात्रवृत्ति देने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को हकीकत नगर में स्थित धरनास्थल पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजीव दुर्जन ने कहा मांग पूरी होने तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा सभी नागरिकों को एक समान और निशुल्क शिक्षा दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा वर्तमान समय में शिक्षा प्राप्त करना बेहद मंहगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां शिक्षा सस्ती है, वहां शिक्षा का स्तर संतोषजनक नहीं है। पैसे के अभाव में गरीब लोगों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा देश के सभी नागरिकों को एक समान और निशुल्क शिक्षा दिलाने का दायित्व सरकार का है। सभी को निशुल्क शिक्षा दिलाने की मांग को संगठन ने शिक्षा मुक्ति आंदोलन शुरू किया है। जो निशुल्क शिक्षा कानून लागू होने तक जारी रहेगा। इस दौरान सूर्या, रवि, अमन, सूरज, धूम सिंह, सोनित, प्रविंदर, आकाश चौहान, सौरभ सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed