फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ED team returned after collecting evidence, had raided two places

Saharanpur News: साक्ष्य जुटाकर लौटी ईडी की टीम, दो जगह मारा था छापा

Sun, 01 Sep 2024 03:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Sep 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
ED team returned after collecting evidence, had raided two places
सहारनपुर। महानगर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सराफा कारोबारी और नकुड़ में एक मकान पर छापा मारा था। पूरे दिन ईडी की टीम ने कार्रवाई की। करीब 15 घंटे के बाद ईडी की टीम साक्ष्य और दस्तावेज जुटाकर लौट गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम ने चर्च कम्पाउंड स्थित सराफा कारोबारी नवीन मित्तल के आवास पर छापा मारा था। ईडी ने सराफा कारोबारी की प्रॉपर्टी के साथ ही नकदी और आभूषण के संबंध में जांच की। पूरे दिन ईडी सराफा कारोबारी के घर पर रही और जांच करती रही। ईडी की टीम ने सराफा कारोबारी और उनके परिवार के मोबाइल फोन भी बंद करा दिए थे। इसके साथ ही घर में किसी की भी आवाजाही बंद कर दी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा ईडी ने नकुड़ के सुजादपुरा में स्व. केपी सिंह के मकान पर भी छापा मारा था। इनके यहां से भी साक्ष्य जुटाए गए। आरोप था कि फर्जीवाड़े कर करोड़ों की जमीन बेची। इनके खिलाफ देहरादून में भी केस दर्ज है। ईडी कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस अधिकारियों को थी, लेकिन ईडी ने क्या कार्रवाई की, इस बारे में अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है। दोनों जगह 15 घंटे कार्रवाई करने के बाद देर रात ईडी की टीम लौट गई। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि देर रात ईडी की टीम कार्रवाई कर लौट गई। ईडी के अधिकारी अपने स्तर से कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed