फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   E rickshaw fell in Pavdhoi river, second accident in a month

Saharanpur News: पांवधोई नदी में गिरी ई रिक्शा, एक माह में दूसरा हादसा

Wed, 15 Nov 2023 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
E rickshaw fell in Pavdhoi river, second accident in a month
सहारनपुर के पांवधोई नदी में गिरी ईरिक्शा
सहारनपुर। पांवधोई नदी की बीते करीब चार महीने से टूटी दीवार हादसों की वजह बन रही है। बुधवार को एक ई-रिक्शा नदी में जा गिरी, जिसमें रखा सामान तो खराब हो ही गया। साथ ही चालक भी चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से बमुश्किल ई-रिक्शा को नदी से बाहर निकाला। बीते एक महीने में नदी में वाहन गिरने का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक नितिन हकीकतनगर के रहने वाले हैं। वह बुधवार की दोपहर ई-रिक्शा में सामान लादकर अग्रवाल धर्मशाला के सामने से गुजर रहे थे। तभी बगल से दूसरा वाहन गुजरने के कारण उनकी ई-रिक्शा नदी की दीवार न होने के कारण नदी में जा गिरी। ई-रिक्शा गिरते देख आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने पहले ई-रिक्शा चालक और बाद में सामान को बाहर निकाला। अंत में रस्सियों की मदद से ई-रिक्शा को बाहर खींचा। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 25 दिन पहले एक बाइक सवार व्यक्ति दीवार न होने के कारण नदी में जा गिरा था। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि नगर निगम और सिंचाई विभाग नदी की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। धोबीघाट से पहले छोटे पुल की दोनों साइड के रैंप टूट चुके हैं। उसकी ग्रिल भी टूटकर गायब हो चुकी है। पुल से भी राहगीरों के गिरने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

महीने में होते हैं 10 से 15 कार्यक्रम
पांवधोई नदी की दीवार जिस जगह से टूटी हुई है। उसके ठीक सामने अग्रवाल धर्मशाला है, जिसमें प्रत्येक महीने 10 से 15 कार्यक्रम होते हैं, जिनमें शादी, धार्मिक आयोजन और अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लोग चौपहिया वाहनों से पहुंचते हैं। चौपहिया वाहन पांवधोई नदी के किनारे खड़े किए जाते हैं। ऐसी स्थिति में किसी दिन कार आदि भी नदी में गिरकर बड़े हादसे की वजह बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे तो नदियों की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की है, लेकिन पांवधोई की सफाई और उससे जुड़े अन्य कार्य बीते कई साल से नगर निगम कराता आ रहा है। शहरी क्षेत्र में नगर निगम की जिम्मेदारी रहती है। फिर भी या तो नगर निगम खुद दीवार ठीक करा दे या फिर सिंचाई विभाग को पैसा दे तो सिंचाई विभाग दीवार की मरम्मत करा देगा।
-विकास चंद्रा, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed