फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   E-office system will be implemented in the corporation, training started

Saharanpur News: निगम में लागू होगी ई-ऑफिस प्रणाली, शुरू हुआ प्रशिक्षण

Wed, 15 May 2024 02:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
E-office system will be implemented in the corporation, training started
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर ने ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) में यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स काॅरपोरेशन लिमिटेड के ई-ऑफिस कंसलटेंट सुधीर यादव ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

प्रदेश के सचिवालय व सभी सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के लिए प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2018 में शासनादेश जारी किया गया था। उसके बाद जुलाई 2023 में भी शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया। इसके अनुपालन में नगर निगम द्वारा कई दिनों से इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। आईटी अधिकारी मोहित तलवार ने बताया कि ई-प्रणाली में निगम के सभी डेटा को स्कैन किया जाएगा। सभी विभागाध्यक्ष के पास एक कोड वर्ड भी होगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान उक्त अधिकारियों व पटल सहायकों को डाक प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। विभाग की फाइल मूवमेंट, ड्राफ्टिंग, साइड नोटिंग आदि कैसे किया जाएगा, इसके बारे में बताया गया। आईटी अधिकारी ने बताया कि कोई भी अधिकारी या पटल सहायक जब भी किसी फाइल को चलाएगा तो उसके डिजिटल सिग्नेचर, दिनांक व समय उस पर अंकित हो जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाले अधिकारियों में अपर नगरायुक्त एसके तिवारी, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, आलोक श्रीवास्तव, लेखा परीक्षक अजमैन, ई-ऑफिस के नोडल अधिकारी मनोज रस्तोगी सहित तमाम पटल सहायक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed