{"_id":"68599b2a8ebc97bc9f0d5cf8","slug":"e-garage-will-be-equipped-with-computerized-washing-and-workshop-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-152409-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कंप्यूटराइज्ड धुलाई और वर्कशॉप से लैस होगी ई-गैराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कंप्यूटराइज्ड धुलाई और वर्कशॉप से लैस होगी ई-गैराज
Mon, 23 Jun 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के गांधी पार्क में निर्माणाधीन नगर निगम का ई-गैराज।
- फोटो : कस्बा खन्ना के पास से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे इस स्थान पर बनेगा औद्योगिक गलियारा। संवाद
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत तैयार किया जा रहा नगर निगम का ई-गैराज कंप्यूटराइज्ड धुलाई शेड के साथ ही वर्कशॉप से लैस होगा। यानी अब गाड़ियां ठीक होने के लिए बाहर नहीं जाएंगी। इसके साथ ही अब निगम की गाड़ियां खुले आसमान की बजाय शेड में खड़ी हुआ करेंगी।
सहारनपुर नगर निगम ई-गैराज वाला प्रदेश का पहला नगर निगम होगा। नगर निगम के पास कचरा ढुलाई तथा उठान के लिए छोटे और बड़े करीब 300 वाहन हैं, जिनमें ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी, पोकलेन मशीन, छोटे वाहन आदि शामिल हैं। अभी तक यह वाहन खुले आसमान के नीचे चाहरदीवारी के भीतर खड़े हुआ करते थे, जो धूप और बारिश झेलते थे।
वाहनों की कभी धुलाई नहीं होने की वजह से वह समय से पहले खत्म हो रहे थे। खराब होने पर उनको ठीक कराने के लिए भी बाहर अधिकृत मिस्त्री के पास ले जाया जाता था, लेकिन स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाए जा रहे ई-गैराज में सभी सुविधाएं अंदर ही होंगी। एक ओर जहां वाहनों की धुलाई के लिए कंप्यूटाराज्ड मशीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं वर्कशॉप भी अंदर ही रहेगी, जिसके लिए मिस्त्री रखे जाएंगे। साथ ही चालकों के आराम करने के लिए अलग से कमरा बनेगा। गैराज प्रभारी और लिपिक के लिए ई-ऑफिस होगा, साथ ही पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। वाहनों को खड़ा करने के लिए एक बड़ा भवन तैयार हो रहा है। ई-गैराज का कार्य अंतिम दौर में है।
-- -- --
स्मार्ट सिटी योजना के तहत ई-गैराज तैयार किया जा रहा है, जिसका कार्य अंतिम दौर में है। ई-गैराज में धुलाई शेड के साथ ही वर्कशॉप भी होगी। सहारनपुर नगर निगम प्रदेश का पहला निगम होगा, जिसके पास ई-गैराज है। - बीके सिंह, मुख्य अभियंता, निर्माण, स्मार्ट सिटी सहारनपुर