{"_id":"645d2541d8393924ed0d35a5","slug":"dust-sweeping-machine-will-clean-the-roads-of-smart-city-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-2264-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डस्ट स्वीपिंग मशीन से होगी स्मार्ट सिटी की सड़कों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डस्ट स्वीपिंग मशीन से होगी स्मार्ट सिटी की सड़कों की सफाई
विज्ञापन
-बृहस्पतिवार को मशीन का ट्रायल लिया गया, स्टेडियम मार्ग पर की गई सफाई
-एक घंटे में पांच किलोमीटर सड़क की सफाई कर सकती है डस्ट स्वीपिंग मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर में सफाई व्यवस्था को स्मार्ट बनाने की दिशा में नगर निगम ने पहला कदम उठाया है। सड़कों की सफाई के लिए पहली डस्ट स्वीपिंग मशीन खरीदी गई है, जिससे सड़कों की सफाई तो बेहतर होती ही है, साथ ही धूल उड़ने का झंझट भी खत्म होगा। बृहस्पतिवार को मशीन का ट्रायल लिया गया, जो सफल रहा। मशीन 15वें वित्त से 58.22 लाख रुपये में खरीदी गई है।
सहायक नगर आयुक्त/प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नगर आयुक्त गजल भारद्वाज की पहल पर नगर निगम द्वारा 15वें वित्त से डस्ट स्वीपिंग मशीन खरीदी गई है। मशीन एक घंटे में पांच किलोमीटर तक सड़क की सफाई कर सकती है। मशीन का इस्तेमाल शहर के प्रमुख मार्गों व डिवाइडरों की सफाई के लिए किया जाएगा। मशीन से डिवाइडर के दोनों साइड तथा फुटपाथ की साइड में इकट्ठा धूल आसानी से साफ हो जाती है। मशीन धूल के साथ पत्तों और कागज आदि को भी सड़क से उठाकर अपने भीतर एकत्रित कर लेती है, साथ ही इसके द्वारा सफाई के बाद सड़क पर पानी का छिड़काव भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मशीन का ट्रायल लिया गया है, जो सफल रहा है। अभी दो से तीन दिन और ट्रायल चलेगा। इसके बाद महानगर के प्रमुख मार्गों अंबाला रोड, दिल्ली रोड, गंगोह रोड, कोर्ट रोड, जीपीओ रोड, बेहट रोड और डिवाइडरों की नियमित सफाई की जाया करेगी। इसके अलावा महानगर के पुलों और बाजारों को भी इससे साफ किया जाएगा।
-- -- -
मशीनों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें
सहारनपुर। नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को गैराज का निरीक्षण किया। नगर निगम, स्मार्ट सिटी तथा 15वें वित्त से खरीदी गई मशीनों के रख रखाव को देखा। 15वें वित्त से खरीदी गई जैटिंग मशीन, नालों की सफाई के लिए खरीदे गए मिनी रोबोट, बहको लोडर, घर-घर से कचरा लेने के लिए खरीदे गए मिनी टिपर, बड़े टिपर आदि को भी देखा।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मशीनें काम के लिए खरीदी गई हैं, जिस मशीन का जो काम है वह उसे भरपूर लिया जाए। मशीनें गैराज में खड़ी कर जंग लगाने के लिए नहीं हैं। पुरानी मशीनों में जो खामी है उनको दूर कराकर उन मशीनों को भी काम में लाया जाए।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त राजेश यादव, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, जेडएसओ राजीव कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल, चंद्रपाल, अवर अभियंता तकनीकी देशांतर, अपार गुप्ता आदि मौजूद रहे।