फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Duplicate pipe resumes the train remained stationary at Sona Arjunpur

Saharanpur News: प्रेशर पाइप फटने से सोना अर्जुनपुर में खड़ी रही ट्रेन

Sun, 07 Sep 2025 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Duplicate pipe resumes the train remained stationary at Sona Arjunpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर/नानौता। दिल्ली-सहारनपुर जनता एक्सप्रेस शनिवार रात अपने निर्धारित समय से 5.18 घंटे देरी से पहुंची। सोना अर्जुनपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर आवारा पशुओं के आने पर लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। इससे ट्रेन का प्रेशर पाइप फट गया। इसके चलते ट्रेन सोना अर्जुनपुर में करीब ढाई घंटे खड़ी रही। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रेन नंबर 14545 दिल्ली-सहारनपुर जनता एक्सप्रेस दिल्ली से शाम करीब सवा पांच बजे रवाना होती है, जो वाया बागपत, शामली होते हुए सहारनपुर पहुंचती है। यहां आने का समय रात 9:40 बजे है। शनिवार रात ट्रेन ने यात्रियों को खासा परेशान किया। दिल्ली डिवीजन के सोना अर्जुनपुर के पास रेलवे ट्रैक पर अचानक आवारा पशुओं का झुंड आ गया। यह देखकर लोको पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगने से ट्रेन का प्रेशर पाइप फट गया। यह ट्रेन सोना अर्जुनपुर में करीब रात 8:03 बजे आ गई थी। इसके बाद यहां से ट्रेन रामपुर मनिहारान में 22:45 बजे पहुंची। 2.35 घंटे लेट आई। टपरी में पहुंचने का समय 9:15 बजे है, लेकिन ट्रेन 2:31 बजे पहुंची। सहारनपुर में अपने निर्धारित समय से 5:18 घंटे देरी से चलकर रात 2:58 बजे आई। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed