{"_id":"63fe4e1fb04e9d9d2f03dd24","slug":"due-to-swami-yashveer-maharajs-deoband-march-the-administration-remained-busy-saharanpur-news-c-14-1-136874-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्वामी यशवीर महाराज के देवबंद कूच के चलते प्रशासन रहा मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्वामी यशवीर महाराज के देवबंद कूच के चलते प्रशासन रहा मुस्तैद
Wed, 01 Mar 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
स्वामी यशवीर महाराज के देवबंद कूच के मद्देनजर दारुल उलूम पर तैनात पुलिस
देवबंद। जमीयत के दिल्ली अधिवेशन में मौलाना अरशद मदनी द्वारा आदम और मनु को एक बताने को लेकर छिड़े विवाद के बीच मदनी से शास्त्रार्थ के लिए देवबंद आ रहे बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज को मुजफ्फरनगर पुलिस ने रोक लिया, लेकिन इसको लेकर नगर में दारुल उलूम और हाईवे सहित अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के बयान को लेकर उन्हें शास्त्रार्थ की चुनौती देने वाले स्वामी यशवीर महाराज पूर्व घोषणानुसार 28 फरवरी को सैकड़ों लोगों के साथ देवबंद के लिए कूच रहे थे। जिन्हें मुजफ्फरनगर पुलिस ने रुड़की रोड पर ही रोक लिया। स्वामी यशवीर के देवबंद आने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंगलवार को दारुल उलूम और हाईवे सहित अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारी भी गश्त करते रहे।
मुद्दे पर मौलानाओं को करना होगा शास्त्रार्थ
देवबंद। स्वामी यशवीर महाराज के स्वागत की तैयारी में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के बाहर खड़े योगी जयनाथ और ठा. सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि आज नहीं तो कल मौलानाओं को इस मुद्दे पर शास्त्रार्थ करना होगा। उन्होंने कहा कि इस्लाम और सनातन धर्म में कोई मतभेद नहीं, लेकिन यह नदी के अलग अलग किनारे हैं, जो कभी नहीं मिल सकते। इस दौरान भूपेंद्र वर्मा, देवेंद्र त्यागी, राघव धीमान, राजकिशोर गुप्ता, अमित धीमान, राव मुशर्रफ पुंडीर, ब्रदीनाथ महाराज, अतुल चौधरी आदि मौजूद रहे।