{"_id":"69dd4d9e48197b9aa5059534","slug":"due-to-route-diversion-the-distance-to-dehradun-has-increased-to-128-km-instead-of-40-km-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-173376-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रूट डायवर्जन से 40 किमी की बजाय 128 किमी हुआ देहरादून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रूट डायवर्जन से 40 किमी की बजाय 128 किमी हुआ देहरादून
Tue, 14 Apr 2026 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर किए गए रूट डायवर्जन के चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने को तीन गुना से भी ज्यादा दूरी तय करनी पड़ी। इससे यात्रियों की जेबें तो ढीली हो रही है, साथ ही सफर में भी पसीना निकल रहा है।
सहारनपुर की तरफ से देहरादून जाने वाले सारे ट्रैफिक को रविवार शाम से छुटमलपुर के बड़कला से डायवर्ट कर दिया गया था। बड़कलां में बैरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक को वाया रुड़की, हरिद्वार होते हुए देहरादून निकाला जा रहा है। यह डायवर्जन मंगलवार शाम चार बजे तक लागू रहेगा। छुटमलपुर से देहरादून की दूरी केवल 40 किमी है जबकि इस रास्ते देहरादून जाने के लिए 128 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है। रोडवेज बस में छुटमलपुर से देहरादून का किराया जहां 83 रुपये हैं वहीं डायवर्जन वाले रूट पर प्रति यात्री 262 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। सफर भी 40 मिनट की बजाए तीन घंटे में पूरा हो रहा है।
रविवार को दिन भर कार और बाइक सवार पुलिसकर्मियों से उलझते नजर आए। आखिर में थक हारकर उन्हें वाया हरिद्वार ही देहरादून के लिए कूच करना पड़ा। कुछ बाइक सवार गांवों के रास्ते सुंदरपुर तक पहुंचे। उन्हें भी काफी मान मनव्वल के बाद एलिवेटेड रोड पर चढ़ने दिया गया। हालांकि देहरादून की तरफ से बाइक सवार आसानी से एलिवेटेड रोड से होकर बिहारीगढ़ आते दिखाई दिए।