{"_id":"6419e9e2a13ccbef68027528","slug":"drunk-constable-reached-in-front-of-ssp-for-reinstatement-saharanpur-news-c-14-1-162800-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बहाली के लिए नशे में एसएसपी के सामने पहुंचा सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बहाली के लिए नशे में एसएसपी के सामने पहुंचा सिपाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एसएसपी भड़के, कराया मेडिकल, निलंबित अवधि बढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पहले से निलंबित चल रहा एक सिपाही नशे में बहाली का प्रार्थना पत्र लेकर एसएसपी डा. विपिन ताडा के सामने पहुंच गया, जिसे देखकर एसएसपी को भड़क गए और उसका मेडिकल कराया। इसके साथ ही एसएसपी ने जांच बैठाने के साथ सिपाही निलंबन अवधि बढ़ा दी है।
एसएसपी रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह दस बजे अपने कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। कुछ पुलिसकर्मी भी अपनी समस्याएं लेकर एसएसपी के समक्ष पेश हुए। इसी दौरान पहले से निलंबित चल रहा सिपाही दुर्गेश भी एसएसपी के समक्ष पेश हुआ। सिपाही को नशे में देखकर एसएसपी भड़क गए। उन्होंने आरआई को बुलाकर तत्काल दुर्गेश का मेडिकल कराने के लिए कहा। मेडिकल रिपोर्ट सिपाही द्वारा एल्हकोल का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस लाइन में तैनात रहे इस सिपाही को शराब पीकर हंगामा करने पर कुछ समय पूर्व आरआई की रिपोर्ट पर एसएसपी ने निलंबित किया था। एसएसपी ने बताया कि सिपाही नशे में था। मेडिकल में भी इसकी पुष्टि हुई है। सिपाही निलंबन अवधि बढ़ाने के साथ ही मामले की जांच बैठा दी गई है।