फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   drug shortage

दूर हुई दवाओं की किल्लत

Sun, 12 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
drug shortage
दूर हुई दवाओं की किल्लत
विज्ञापन

सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में दवाओं की किल्लत काफी हद तक दूर हो गई है। दोनों जगहों पर कुल तीन लाख रुपये की दवाएं फिलहाल खरीदी गई हैं। अब मरीजों को दवाओं के लिए बाहर मेडिकल स्टोरों पर नहीं भटकना होगा।
दवाओं की किल्लत का मामला अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के सामने आया था, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उसके बाद मंडलायुक्त लोकेश एम ने भी दोनों अस्पतालों के औषधि भंडार केंद्रों पर जाकर दवाओं की जानकारी ली थी। उन्होंने दवाओं के लिए सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक की बात लखनऊ भी कराई थी। जिन दवाओं की कमी है, फिलहाल उनको स्थानीय स्तर पर खरीदने के निर्देश दिए थे। इसके तुरंत बाद दोनों अस्पतालों की ओर से दवाओं की खरीद के लिए कदम उठाए गए। जिला महिला अस्पताल ने एक लाख रुपये की दवाएं खरीदी हैं। यहां लंबे समय से जीवन रक्षक दवाओं की कमी की शिकायत थी। सामान्य मरीजों को भी अस्पताल में दवा नहीं मिलने पर बाहर निजी मेडिकल स्टोरों से महंगे दाम पर दवाएं खरीदनी पड़ती थी। मगर अब दावा है कि अब दवाओं की कोई कमी नहीं है। उधर, एसबीडी जिला अस्पताल ने दो लाख रुपये की दवाएं खरीदी हैं, जो दो से चार दिन में मिलने की उम्मीद है। इन दवाओं में बुखार, खांसी, जुकाम के साथ ही दिल और किडनी के रोगों की भी दवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र पर अधिकतम दवाएं
एसबीडी जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के सामने बने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर भी इस समय अधिकतम दवाएं हैं। यह मेडिकल स्टोर कोरोना काल में करीब एक साल बंद रहा, मगर अब यह पुन: चालू हुआ है। स्टोर संचालक ने बताया कि कुल 750 प्रकार की दवाएं होती हैं, जिनमें से ज्यादातर और जरूरी दवाएं उनके पास उपलब्ध हैं। बीते वर्ष तक हालत यह थे कि 750 प्रकार की दवाओं में से मुश्किल से 150 ही प्रकार की दवाएं होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed