फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drug Inspector Raids Nanauta; Panic Grips Medical Store Owners

Saharanpur News: नानौता में ड्रग इंस्पेक्टर का छापा, मेडिकल स्टोर मालिकों मचा हड़कंप

Thu, 21 May 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 21 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Drug Inspector Raids Nanauta; Panic Grips Medical Store Owners
नानौता। औषधि विभाग की टीम ने कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान नगर के कई मेडिकल स्टोरों के शटर धड़ाधड़ बंद हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को देर शाम औषधि निरीक्षक कपिल शर्मा व टीम ने छापेमारी के दौरान तीन मेडिकल स्टोरों पर उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक, खरीद-बिक्री रजिस्टर, बिल तथा लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान दवाइयों के रखरखाव, वैध अभिलेखों और नियमों के अनुपालन की भी पड़ताल की गई। औषधि निरीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई दवा कारोबार में पारदर्शिता बनाए रखने और बिना लाइसेंस अथवा नियमों के विरुद्ध दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई तथा संबंधित संचालकों को नियमानुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed