{"_id":"63628b9c17072b288f1dd12e","slug":"drm-tested-the-system-before-the-visit-of-the-railway-minister-saharanpur-news-mrt611882986","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मंत्री के दौरे से पहले डीआरएम ने परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल मंत्री के दौरे से पहले डीआरएम ने परखी व्यवस्था
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर वाहन पार्किंग का निरीक्षण करते डीआरएम मनजीत सि
- फोटो : SAHARANPUR
डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर अफसरों के साथ निर्माण और यात्री सुविधाओं का किया निरीक्षण
द्वितीय प्रवेश द्वार पर बने अनारक्षित टिकट प्रणाली केंद्र को दूसरे शिफ्ट करने के लिए जगह चिह्नित
फोटो - 01 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे से पहले अंबाला मंडल के डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था परखीं। उन्होंने यात्री सुविधाओं से लेकर निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। साथ ही द्वितीय प्रवेश द्वार पर बने अनारक्षित टिकट प्रणाली केंद्र को दूसरी जगह बनाने के लिए स्थान का चयन किया।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सहारनपुर में सात और आठ नवंबर के दो दिवसीय दौरे को लेकर रेलवे विभाग के अफसर चौकन्ने हो गए हैं। बुधवार को अंबाला मंडल के डीआरएम मनजीत सिंह भाटिया सुबह करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। निरीक्षण यान से उतरने के बाद डीआरएम ने सीधे लकड़ी पुल का निरीक्षण किया। यहां काफी देर तक निर्माण संबंधी कार्य को लेकर अधिकारियों से वार्ता की।
इसके बाद खलासी लाइन की तरफ खाली पड़ी रेलवे की जमीन देखी। उन्हें बताया कि द्वितीय प्रवेश द्वार पर संचालित अनारक्षित टिकट प्रणाली केंद्र का भवन डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में आ रहा है। इसके लिए लकड़ी पुल के समीप लोको कार्यालय के बराबर में जमीन खाली पड़ी है। वहां अनारक्षित टिकट प्रणाली केंद्र बनाना ठीक रहेगा। जिस पर डीआरएम ने तैयारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने वाहन पार्किंग का निरीक्षण कर उसे बढ़ाने के लिए कहा। प्लेटफार्म नंबर पांच-चार के ओवरब्रिज के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने टीटीई विश्राम गृह, लोको लॉबी, मुख्य टिकट पर्यवेक्षक, आरपीएफ के कंट्रोल रूम का भी बारीकी से निरीक्षण किया। आरपीएफ कंट्रोल को और बेहतर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ सीनियर डीसीएम हरिमोहन, सीनियर डीओएम वीरेंद्र कादियान, इंजीनियर विभाग के अफसर, सीएमआई महेश ठाकुर, प्रदीप गिल्होत्रा, स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी, डिप्टी एसएस हरीश गुजराल आदि रहे।
केबल रिचार्ज कराओ
डीआरएम मनजीत सिंह भाटिया अधिकारी विश्राम गृह पहुंचे। यहां एलईडी लगी है। उन्हें केबल का रिचार्ज नहीं होना बताया गया। इस पर डीआरएम ने केबल रिचार्ज कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
वर्जन
रेलवे स्टेशन पर पिछले निरीक्षण की तुलना में इस बार काफी सुधार देखने को मिला है। उन्होंने यात्री सुविधा से लेकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म नंबर चार व पांच के ओवरब्रिज का विस्तार होगा। यह स्वीकृत हो गया है। स्टेशन पर चार रिटायरिंग रूम में से एक में एसी है अब एक और में एसी लगाने के निर्देश दिए हैं।-मनजीत सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला