{"_id":"649495c21627cd735d06a374","slug":"drm-examined-the-arrangements-before-the-railway-minister-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-4641-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रेल मंत्री से पहले डीआरएम ने परखी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रेल मंत्री से पहले डीआरएम ने परखी व्यवस्थाएं
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर संचालित रेहड़ी पर जनता खाने के पैकेट की जांच करते रेलवे अधिकारी
- रेलवे स्टेशन पर अफसरों के साथ निर्माण और यात्री सुविधाओं का किया निरीक्षण
- 24 जून को सहारनपुर आ रहे रेल मंत्री, पार्क व भूमिगत सीवर लाइन का करेंगे लोकार्पण
फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 24 जून शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सहारनपुर आ रहे हैं। उनके दौरे से पहले बृहस्पतिवार को अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने यात्री सुविधाओं से लेकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाए।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सहारनपुर दौरे को लेकर रेलवे विभाग के अफसर चौकन्ने हो गए हैं। बृहस्पतिवार को अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया अफसरों के साथ सुबह करीब दस बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। निरीक्षण यान से उतरने के बाद डीआरएम सीधे रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पहुंचे। यहां काफी देर तक निर्माण संबंधी कार्य को लेकर अधिकारियों से वार्ता की। क्योंकि खलासी लाइन से ढमोला नदी तक भूमिगत सीवर लाइन डाली गई है और सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।
डीआरएम ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाए। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने टीटू कालोनी में बने रेलवे पार्क का निरीक्षण किया। 24 जून को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पार्क का लोकार्पण करेंगे, जिसका शिलापट लगा दिया है। इनके अलावा डीआरएम ने पेपर मिल रोड स्थित बने पुल को भी देखा। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान अंबाला मंडल के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।