फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drizzle with cold air increased chill

सर्द हवा के साथ बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन

Thu, 16 Jan 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Drizzle with cold air increased chill
सहारनपुर में हुई रिमझीम बरसात में स्कूल से लौटती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर से देहात तक बृहस्पतिवार को सर्द हवा के साथ बूंदाबांदी ने ठिठुरन और बढ़ा दी। सुबह के समय कोहरा छाया रहा और कुछ ही समय बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। मौसम के जानकारों ने पहले ही सर्दी के साथ बारिश की संभावना जाहिर कर दी थी।
विज्ञापन

सर्दी का सितम बढ़ने के साथ ही बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह कोहरे के बीच हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही जो शाम होने तक 22 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। शहर में दिनभर बूंदाबांदी के कारण ठिठुरन अधिक महसूस की गई। सरकारी कार्यालयों से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर लोग अलाव तापते नजर आए। हालांकि बारिश के बीच सड़कों से गुजरते समय लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

बता दें कि चार दिन पहले ओलावृष्टि और बारिश के बाद से ही मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। ठिठुरन बढ़ने के कारण स्कूलों को जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी रही। मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि अभी शुक्रवार को भी सर्द हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं कोहरे के कारण भी परेशानी बनी रहेगी। बता दें कि कोहरे के कारण पिछले एक सप्ताह से लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनें एक से तीन घंटे तक देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में तापमान की स्थिति
तिथि अधिकतम न्यूनतम
- 15 जनवरी 14 06
- 14 जनवरी 16 07
- 13 जनवरी 17 08
- 12 जनवरी 21 08
- 11 जनवरी 19 04
- 10 जनवरी 16.2 4.5
- 09 जनवरी 14 0.5

सहारनपुर में हुई रिमझिम बरसात में जाते लोग

सहारनपुर में हुई रिमझिम बरसात में जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में कोहरे चलते अपने कार्य को जाते लोग

सहारनपुर में कोहरे चलते अपने कार्य को जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed