{"_id":"61c4ca1459521713c5545303","slug":"drizzle-increased-the-coolness-saharanpur-news-mrt5704307165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक
विज्ञापन
सहारनपुर में ठंड और कोहरे के बीच बाजोरिया पुल से होकर जाते लोग
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मौसम ने बृहस्पतिवार को कई रूप दिखाए। तड़के जहां मौसम में कोहरा रहा, वहीं सुबह के समय बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोपहर में धूप निकल आई। सुबह के समय हुई हल्की बूंदाबांदी की वजह से शाम को ठंड बढ़ गई।
बीते दो दिन से ठंड से थोड़ी राहत है। 20 दिसंबर को जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस था। 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.6 और 22 दिसंबर को 3.5 रहा। 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान बढ़कर 6.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे हल्की कोहरा था, मगर इसके बाद अचानक से बादल घिर आए। आठ बजे तक आसमान बादलों से पूरी तरह घिर चुका था। 8:30 बजे जनपद के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसकी वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों को थोड़ी तकलीफ हुई। करीब पांच मिनट तक रही बूंदाबांदी के बाद बदल छटता चला गया। दोपहर 12 बजे तक हल्के बादलों के बावजूद धूप निकल आई। दिन में धूप ने लोगों को ठंड से राहत देने को काम किया। लेकिन शाम के समय फिर से ठंडक बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव सेकते नजर आए।
स्कूलों का समय परिवर्तन की मांग
जनपद में पड़ रही ठंड की वजह से सुबह -सुबह बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावकों को परेशानी आ रही है। साथ ही बच्चों को भी ठंड के कारण तकलीफ है। ऐसे में अभिभावक स्कूलों का समय परिवर्तन की मांग क रहे हैं। वर्तमान में जनपद के स्कूल सुबह 8:50 बजे खुल रहे हैं, 9:50 बजे करने की मांग की जा रही है।