{"_id":"602eb14c8ebc3ee8ed397ed8","slug":"driver-started-coming-out-of-alternate-route-toll-recovery-decreased-saharanpur-news-mrt526035226","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैकल्पिक मार्ग से निकलने लगे चालक, टोल वसूली घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैकल्पिक मार्ग से निकलने लगे चालक, टोल वसूली घटी
विज्ञापन

सरसावा। टोल टैक्स पर बिना फास्टैग वाली गाड़ियों से दोगुना टोल वसूला जा रहा है। इसके चलते चालकों ने वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग शुरू कर दिया है, जिस कारण टोल टैक्स की वसूली में कमी आई है।
बृहस्पतिवार को टोल टैक्स प्लाजा सुआंखेड़ी के प्रबंधक प्रदीप पाठक ने बताया कि 15 फरवरी की रात से बूथों पर फास्टैग अनिवार्य कर कैश लेन बंद कर दी गई है। बीते दो दिनों के वाहनों के आंकड़े देखने से पता चलता है कि दोगुने टोल से बचने के लिए चालकों ने आसपास के गांवों से गुजरने वाले वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, जिससे टोल टैक्स की वसूली में कमी आई है।
चालकों को दी जा रही मासिक पास की सुविधा
प्रबंधक ने कहा कि चालकों की सुविधा के लिए सहारनपुर जिले के परिवहन विभाग में पंजीकृत चार पहिया वाहनों का मासिक पास बनाया जा रहा है, जिसमें अनगिनत बार टोल बूथ पार कर सकते हैं। इसके अलावा भी यदि कोई प्रदेश का है तथा सरसावा टोल बूथ निरंतर पार करता है तो उसके लिए रुपये 3540 प्रति महीना का पास है, जिसमें 50 बार आवागमन की सुविधा दी गई है। साथ ही सहारनपुर जिले के ट्रांसपोर्टरों को फास्टैग लगवाने के उपरांत पास बनवा कर 50 प्रतिशत टोल टैक्स भरने की छूट है।
विज्ञापन
इसके उलट सरसावा थाना क्षेत्र के निवासियों ने मांग की कि पूर्व की भांति टोल टैक्स से मुक्त आवागमन की सुविधा बहाल होनी चाहिए। वे टोल रोड का मात्र एक से दो किलोमीटर ही उपयोग कर रहे हैं। कमलजीत प्रधान, भीम सिंह ठाकुर, चौधरी इरशाद, ओमप्रकाश सिंह सांपला, बबलू चौधरी, भीम सिंह, अमित कोहली, राजवीर सिंह, विकास चौधरी, गुड्डू चौधरी आदि ने कहा कि वह चार पहिया वाहनों के मुफ्त आवागमन के लिए टोल प्रबंधक से वार्ता करेंगे।