फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drinking water supply remained closed for thousands of homes

हजारों घरों में घंटों बंद रही पेयजल आपूर्ति

Sat, 17 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply remained closed for thousands of homes
सहारनपुर। नगर की करीब एक दर्जन कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति घंटों बाधित रहने से रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नतीजा यह रहा कि लोगों के साथ सड़क पर उतरे पार्षद को सड़क पर ही रोजा खोलना पड़ा। पार्षद ने नगर निगम के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि शुक्रवार की शाम पांच बजे से क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद थी। जब वह नलकूपों पर पहुंचे तो नलकूपों पर ताले पड़े नजर आए। ऑपरेटर भी गायब थे। उन्होंने शाहनूरजी, आनंद नगर, अशोक नगर, गाड़ों का चौक, तेलियों का चौक, गोटेशाह आदि जगहों पर लगे नलकूपों पर ताले लटके मिले। उन्होंने बताया कि इससे कई कॉलोनियों की करीब डेढ़ लाख की आबादी को करीब दो घंटे पानी नहीं मिला। उन्होंने इसकी शिकायत जल कल के एक्सईएन से की, मगर फोन नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को फोन पर शिकायत की। नगरायुक्त के निर्देश के बाद एक नलकूप से पानी की सप्लाई चालू की गई। पार्षद का आरोप है कि नलकूपों पर जनरेटर भी लगे हैं, जिनको चलाया नहीं जाता है। इसकी वजह से समय-समय पर इस तरह की समस्या आती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed