फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dr. Babar and Dr. Aslam sent on leave returned to duty

Saharanpur News: छुट्टी पर भेजे गए डॉ. बाबर और डॉ. असलम ड्यूटी पर लौटे

Thu, 13 Nov 2025 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dr. Babar and Dr. Aslam sent on leave returned to duty
सहारनपुर। फेमस अस्पताल से डॉ. आदिल की गिरफ्तारी के बाद प्रबंधन की तरफ से छुट्टी पर भेजे गए डॉ. बाबर और एडमिन इंचार्ज डॉ. असलम जैदी लौट आए हैं। दोनों ने बुधवार को अस्पताल में अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन

मूलरूप से सरसावा के रहने वाले डॉ. बाबर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि डॉ. आदिल उनके साथ काम करता था, लेकिन वह इतने खतरनाक मंसूबे पाल रहा है किसी को भनक तक नहीं थी। डॉ. आदिल हमेशा कश्मीरी भाषा में बातचीत करता था। उसके हाव-भाव से कभी भी नहीं लगा कि उसके इरादे क्या हैं और आतंकियों से जुड़ा हुआ है। डॉ. बाबर ने बताया कि वह करीब तीन साल से यहां पर काम कर रहे हैं। आदिल ने कुछ माह पहले यहां पर ज्वाइन किया था, तभी पहली बार मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

डॉ. आदिल की शादी में जाने को लेकर कहा कि हम तीन-चार साथियों को निमंत्रण मिला था। चार नवंबर की शादी थी, हम कश्मीर घूमने के इरादे से दो-तीन दिन पहले गए थे। तब डॉ. आदिल ने बताया कि उनकी पत्नी डॉ. रुकैया है, जो वहीं की रहने वाली है। आदिल ने शादी की शॉपिंग भी सहारनपुर से ही की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम डॉक्टर की शादी में गए थे, यह नहीं पता था कि वह आतंकी निकलेगा। हम तो खुद हैरान हैं। डॉ. बाबर ने बताया कि आदिल की गिरफ्तारी के बाद उनके और अस्पताल के अन्य डॉक्टरों को लेकर भी गलत अफवाहें चल रही हैं, जो गलत हैं। उनसे पूछताछ की गई, लेकिन आदिल के साथ इससे ज्यादा कोई कनेक्शन नहीं है। बता दें, कि डॉ. आदिल की गिरफ्तारी के बाद अस्पताल प्रबंधन ने दोनों डॉक्टरों को छुट्टी पर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed