{"_id":"670e5b4a17d3b694070a45f7","slug":"downloaded-whatsapp-by-stealing-otp-made-obscene-messages-viral-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-133911-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ओटीपी चोरी कर डाउनलोड किया वाट्सएप, अश्लील मेसेज किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ओटीपी चोरी कर डाउनलोड किया वाट्सएप, अश्लील मेसेज किए वायरल
विज्ञापन
- पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ओटीपी चोरी कर मोबाइल में व्हाट्सएप डाउनलोड करने और अश्लील मेसेज वायरल मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने विष सिंह कांबोज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना मंडी क्षेत्र के सलमान पुत्र शफीक अहमद ने तहरीर देकर बताया कि 15 दिन पहले विष सिंह कांबोज के कहने पर चिलकाना रोड से ई-रिक्शा में लकड़ी बांस छोड़ने के लिए दिल्ली रोड पहुंचा। जहां पर गोशाला के नाम पर काम चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान विष कांबोज ने मोबाइल ई-रिक्शा से उठा लिया। इसके बाद मोबाइल से ओपीटी चोरी किया और अपने मोबाइल में व्हाट्सएप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद लोगों के फर्जी एडिट किए वीडियो व अश्लील मैसेज वायरल कर दिए। बाद में धमकी भरे फोन आने लगे। सलमान ने मदद की गुहार लगाई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि विष सिंह कांबोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।