{"_id":"677c20dc926dee975e0c9100","slug":"doubt-over-re-counting-of-pradhan-post-in-kankarkui-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-139876-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कांकरकुई में प्रधान पद की पुनर्मतगणना पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कांकरकुई में प्रधान पद की पुनर्मतगणना पर संशय
Mon, 06 Jan 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कांकरकुई के ग्राम प्रधान पद की आज होने वाली पुनर्मतगणना पर संशय पैदा हो गया है। हालांकि सोमवार शाम प्रकरण की फाइल जिला न्यायालय से एसडीएम कोर्ट पहुंच गई है। एसडीएम सदर का कहना है कि मंगलवार को पुनर्मतगणना के लिए टीम का गठन किया जाएगा।
दरअसल, गांव कांकरकुई में हुए प्रधानी के चुनाव में सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें रीना, राजकुमार, राजेश कुमार, मंजूर, बिरमपाल, साकिब अली और सुुरेंद्र शामिल हैं। मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए एक प्रत्याशी रीना ने उप जिलाधिकारी सदर की कोर्ट में पुनर्मतगणना के लिए अपील की थी। तब से यह प्रकरण चल रहा था। इस प्रकरण में उप जिलाधिकारी सदर की कोर्ट ने पहले 27 दिसंबर को पुनर्मतगणना कराने के आदेश दिए थे। किसी कारण से इस दिन पुनर्मतगणना नहीं हो सकी।
इसके बाद पुनर्मतगणना की तारीख सात जनवरी यानि आज की लगाई गई। उप जिलाधिकारी सदर अंकुर वर्मा ने बताया कि इस प्रकरण की फाइल तीन जनवरी को जिला न्यायालय में तलब की गई थी। अब सोमवार शाम को यह फाइल एसडीएम कोर्ट में आई है। अब मंगलवार को पुनर्मतगणना एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए टीम गठन किया जाएगा। इसके बाद पुनर्मतगणना कराई जाएगी।