फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Door-to-door verification will be done from July 21 to make new voters

Saharanpur News: नए मतदाता बनाने के लिए 21 जुलाई से होगा घर-घर जाकर सत्यापन

Thu, 08 Jun 2023 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door verification will be done from July 21 to make new voters
- मतदेय स्थलों का भी होगा भौतिक सत्यापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके चलते निर्वाचक नामावली में नए मतदाता जोड़ने और मृतकों के नाम खारिज करने के लिए बीएलओ 21 जुलाई से 21 अगस्त तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। साथ ही मतदाताओं को आधार से लिंक किया जाएगा।
निर्वाचन आयोग ने नई मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें निर्वाचक नामावली में संशोधन के साथ ही जनपद के 2702 मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन होना है। जनपद में किसी मतदेय स्थल पर 1500 से अधिक मतदाता हो गए होंगे तो बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह कार्य 14 से 24 जुलाई तक चलेगा। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण चल रहा है।
विज्ञापन

संशोधित मतदाता सूची बनाने के लिए बीएलओ 21 जुलाई से 21 अगस्त तक घर घर जाकर मतदाताओं को सत्यापन करेंगे। इसमें बीएलओ नए मतदाताओं का आवेदन लेंगे और मृतक मतदाताओं का नाम खारिज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि 17 अक्तूबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशित होगा। इसके बाद 30 नवंबर तक इसमें दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इन दावों और आपत्तियां का निस्तारण 26 दिसंबर तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 28 एवं 29 अक्तूबर, चार एवं पांच नवंबर और 25 और 26 नवंबर का दिन निर्धारित किया गया है। इसमें बीएलओ घर घर जाकर और बूथ पर नए मतदाताओं के आवेदन प्राप्त करेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed