फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Doon Highway remained closed for nine hours due to vehicle getting stuck

वाहन फंसने से नौ घंटे बंद रहा दून हाईवे

Thu, 22 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Doon Highway remained closed for nine hours due to vehicle getting stuck
दिल्ली देहरादून हाईवे पर फंसा टेलर - फोटो : SAHARANPUR
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर डाट मंदिर से पहले एक मोबाइल कंपनी के पाइपों से भरा दस टायर का टेलर सड़क से नीचे उतर कर फंस गया। इस कारण बड़े वाहनों के लिए हाईवे नौ घंटे तक बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से टेलर को हटवाने के बाद जाम खुल सका। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे सहारनपुर की ओर से दस टायर का टेलर टावर के पोल लेकर जा रहा था। जैसे ही टेलर डाट मंदिर से पहले चढ़ाई पर पहुंचा तो अचानक लोड की वजह से वह पीछे हटते हुए सड़क किनारे उतर गया और खाई में लटक गया। इससे सड़क पर आवागमन बाधित होने के कारण जाम लग गया। जाम सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद भारी वाहनों को एक साइड कराकर छोटे वाहनों कार आदि को निकलवाया। शाम करीब चार बजे क्रेन की मदद से टेलर को हटवा कर बड़े वाहनों के लिए आवागमन सुचारु कराया जा सका। इस दौरान दिन भर बस और अन्य बड़े वाहनों के लिए मार्ग बंद पड़ा रहा। इससे बस सवार यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए नीचे उतर कुछ दूर पैदल चलकर दूसरे वाहन पकड़ने पड़े।

हाईवे पर फंसे वाहन को निकालती क्रेन

हाईवे पर फंसे वाहन को निकालती क्रेन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed