{"_id":"56db32a04f1c1b3b2d8b4db9","slug":"docter-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण परीक्षण करती डॉक्टर पकड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण परीक्षण करती डॉक्टर पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 06 Mar 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
docter arrested
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा और सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने भ्रूण परीक्षण करते एक महिला चिकित्सक पूनम रानी को पकड़ लिया। महिला चिकित्सक के खिलाफ गर्भपात कराने व बिना रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भ्रूण परीक्षण के मामले में विभाग के सक्षम अधिकारी की ओर से चिकित्सक के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
हरियाणा के करनाल की स्वास्थ्य विभाग की टीम को सुराग लगा था कि कि सहारनपुर जनपद के इस्लामनगर में महिला चिकित्सक पूनम रानी अल्ट्रासाउंड के माध्यम से भ्रूण परीक्षण करती हैं। इस्लामनगर स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षण एके गुप्ता ने बताया कि इस सूचना पर करनाल के जिलाधिकारी ने सहारनपुर के जिलाधिकारी को इसकी सूचना देकर कार्रवाई का अनुरोध किया।
निवार को डिप्टी सीएमओ डा. गीता राम, एसके जैन, डॉ. एके अग्रवाल ने इस्लामनगर पहुंच महिला चिकित्सक डॉ. पूनम रानी के यहां छापामारी की।
डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि जिस स्थान पर यह कार्य किया जा रहा था वहां पूरी तरह से गंदगी की भरमार थी। चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।