फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Do not wait for the enumerator to visit your home; fill out the online form yourself.

Saharanpur News: प्रगणक के घर आने का न करें इंतजार, स्वयं भरें ऑनलाइन फाॅर्म

Tue, 21 Apr 2026 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Do not wait for the enumerator to visit your home; fill out the online form yourself.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में जनगणना का पहला चरण अगले महीने से शुरू होगा। इसमें प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की गिनती करेंगे। घर के मुखिया से 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस बार डिजिटल जनगणना होगी। ऐसे में आमजन प्रगणक के आने का इंतजार न कर, स्वयं भी जनगणना फाॅर्म भर सकते हैं।
सोमवार से जनगणना के लिए सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण को शुरू किया गया। जनगणना इस बार डिजिटल तरीके से होगी। घर आने वाले प्रगणक और सुपरवाइजर ऐप के माध्यम से जानकारी को सीधे ऑनलाइन दर्ज करेंगे। इसमें घर के मुखिया से विभिन्न प्रश्न पूछे जाएंगे। आमजन सात से 21 मई तक अपना फाॅर्म स्वयं आनलाइन भर सकते हैं। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर गणना की जाएगी। ऑनलाइन फार्म भरने और डिजिटल जनगणना के लिए विशेष रूप से पोर्टल और मोबाइल एप तैयार किया गया है। इससे समय की बचत होगी और आंकड़ों में भी सटीकता आएगी। पहले चरण में मकानों की गिनती होगी।
विज्ञापन

इसके लिए ब्लॉक बनाया जाएगा। एक ब्लॉक में साढ़े आठ सौ तक की आबादी शामिल रहेगी। जनगणना में लगे कर्मचारी यह भी देखेंगे कि किसी घर में रहने वाले लोगों की संख्या क्या है। साथ ही यह भी दर्ज होगा कि घर में कितने कमरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे इस बात का अंदाजा लग सकेगा कि जिले की संभावित जनसंख्या कितनी है। दूसरा चरण एक फरवरी 2027 से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed