फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Do not spread dirt on Deepawali, quick response teams were formed

दीपावली पर न फैले गंदगी, क्विक रेस्पांस टीमें बनाईं

Fri, 29 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Do not spread dirt on Deepawali, quick response teams were formed
सहारनपुर। दीपावली पर्व पर शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए नगर निगम ने विशेष प्लान तैयार किया है। कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर लोग गंदगी की शिकायत करा सकते हैं। साथ ही क्विक रेस्पांस टीम गठित की हैं, जो गंदगी की शिकायत का तुरंत निस्तारण करेंगी। इस संबंध में शुक्रवार को निगम में बैठक भी की गई।
विज्ञापन

तीन नवंबर को धनतेरस और उससे अगले दिन चार नवंबर केे दीपावली मनाई जाएगी। पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा होगी, जबकि छह नवंबर को भइया दूज मनाया जाएगा। यानी कई दिन तक पर्व मनाया जाता है। ऐसे में नगर निगम ने शहर को साफ रखने के लिए विशेष प्लान बनाया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास विशेष सफाई, चूने का छिड़काव कराया जाएगा। शहर की तमाम कॉलोनियों और मलिन बस्तियों में भी विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। चूंकि डेंगू और मलेरिया का प्रकोप है। ऐसे में सफाई के साथ-साथ एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग भी जारी रहेगी। सुबह 10 बजे तक हर हाल में कचरे का उठान करने का लक्ष्य रखा है, जिससे शहर में गंदगी कम से कम दिखे। डलावघरों पर कचरा डालने वालों को निर्देश दिए हैं कि वह सुबह दस बजे के बाद कचरा न डालें। यदि कहीं गंदगी है तो स्थानीय लोग कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 8477008015 तथा 8477008027 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। क्विक रेस्पांस टीम शिकायत पर तुरंत काम करेगी और समस्या का निस्तारण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed