फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Do not offer prayers on the road, and do not post photos or videos of animal sacrifice on social media.

Saharanpur News: सड़क पर नमाज न पढ़े, कुर्बानी की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर न डालें

Tue, 26 May 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 26 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Do not offer prayers on the road, and do not post photos or videos of animal sacrifice on social media.
सहारनपुर। शहर काजी काजी नदीम अख्तर ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मौके पर जनपदवासियों से त्योहार को शांति, भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 28 मई को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी। ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8 बजे अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मजहबी तकरीब 28, 29 और 30 मई तक अदा की जाएगी। नमाज केवल निर्धारित ईदगाहों और मस्जिदों में ही पढ़ी जाए और सड़क पर नमाज अदा न की जाए। कुर्बानी की प्रक्रिया के फोटो या वीडियो न बनाए जाएं और न ही उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाए। इसके साथ ही खुले स्थानों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी न करने की भी अपील की गई है। कुर्बानी केवल घरों या निर्धारित निजी स्थानों पर ही की जाए। शहर काजी ने कहा कि नमाज के लिए आते समय किसी प्रकार का बैनर या झंडा लेकर जुलूस की शक्ल में न आएं। उन्होंने लोगों से कुर्बानी के अवशेष सड़क पर न डालने, प्लास्टिक के बजाय रियूजेबल बर्तनों का इस्तेमाल करने और खाने की बर्बादी से बचने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed