फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Do not offer namaz on the streets, make alternative arrangements

Saharanpur News: सड़कों पर नमाज अदा न करें, वैकल्पिक व्यवस्था करें

Fri, 05 Apr 2024 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 05 Apr 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Do not offer namaz on the streets, make alternative arrangements
देवबंद। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर दारुल उलूम, दारुल उलूम वक्फ और ईदगाह वक्फ कमेटी के जिम्मेदारों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने उन्होंने शासन के आदेशों से अवगत कराया और हिदायत दी कि किसी भी सूरत में सड़क पर नमाज अदा न करें। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं पूरी की जाएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम अंकुर वर्मा, सीओ अशोक सिसोदिया और पालिका के ईओ धीरेंद्र कुमार राय ने दारुल उलूम के मेहमानखाने में संस्था सहित दारुल उलूम वक्फ और ईदगाह वक्फ कमेटी के जिम्मेदारों के साथ ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर चर्चा की। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि ईदगाह के साथ देवबंद में जो बड़ी मस्जिदें हैं उन सभी में ईद की नमाज अदा कराई जाए। ताकि सड़कों पर नमाज न पढ़ी जा सकें।
विज्ञापन

सरकार के सख्त आदेश हैं। सीओ ने कहा कि ईदगाह में नमाज के समय पुलिस की समुचित व्यवस्था रहेगी, जबकि ईओ ने साफ सफाई को लेकर जिम्मेदारों को आश्वस्त किया। इसमें नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, अशरफ उस्मानी, मौलाना दिलशाद कासमी, अनस सिद्दीकी, इनाम कुरैशी ,फहीम अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed